भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे मैच में मैदान पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी जब विकेटकीपिंग कर रहे थे तो एक शख्‍स उनके पैर छू गया। यह पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी दो मौके ऐसे आए जब धोनी को लोगों ने भगवान बना दिया....


मोहाली में धोनी के छुए गए पैरमोहाली वनडे दो बातों के लिए याद किया जाएगा। पहला रोहित शर्मा का दोहरा शतक, दूसरा धोनी को भगवान का दर्जा मिलना। माही को भगवान किसी और ने नहीं बल्िक उनके फैंस ने बनाया। श्रीलंकाई बल्लेबाजी के दौरान धोनी जब विकेटकीपिंग कर रहे थे, तभी एक शख्स दौड़ता हुआ मैदान में घुस आया और सीधे धोनी के पास पहुंचा। माही जब तक कुछ समझ पाते, उस शख्स ने धोनी के पैर छू लिए। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ित को पकड़कर बाहर कर दिया लेकिन जाते वक्त उस शख्स के चेहरे पर जो खुशी थी, वह देखने लायक थी। मानो उसने अपनी जिंदगी में सबकुछ पा लिया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, पहले भी धोनी को चाहने वाले ऐसा ही कुछ कर चुके हैं।
करीब 12 साल से क्रिकेट खेल रहे धोनी की फैन फालोइंग काफी जबर्दस्त है। इसीलिए लोग उन्हें भगवान का दर्जा देने लगे। मार्च 2017 में एमएस धोनी विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे। झारखंड टीम की अगुआई कर रहे धोनी का मुकाबला बंगाल की टीम से था। यहां भी वही हुआ, धोनी मैदान पर बैटिंग कर रहे थे तभी उनका एक चाहने वाला मैदान में घुस आया। पहले तो उसने धोनी के पैर छुए फिर ऑटोग्रॉफ लिया।मैरिज एनिवर्सरी पर डबल सेंचुरी का तोहफा, 10 तस्वीरें जो बताती हैं कितनी हसीन है रोहित शर्मा-रितिका की जोड़ी

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari