भारत बनाम श्रीलंका टी-20 सीरीज के लिए मेहमान टीम गुरुवार सुबह श्रीलंका से भारत के लिए निकल पड़ी। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

कानपुर। नए साल में भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्रिकेट सफर श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ करेगी। भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 5 जनवरी से हो रही। इस दौरे के लिए मेहमान टीम ने गुरुवार को भारत के लिए उड़ान भर दी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
मलिंगा बनाए गए कप्तान
इससे पहले बीती रात को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत आ रही श्रीलंकाई टीम का एलान कर दिया था। 16 सदस्यीय इस टीम की कमान लसिथ मलिंगा को सौंपी गई है। इसके अलावा स्कॅड में धनुष्का गुनातिलका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, कुशल परेरा, निरोशन डिकविला, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उडाना, भनुका राजपक्षा, ओशाडा फर्नांडो, वानिन्डु हसरंगा, कसुन रजिता, लहिरु थिरिमाने, कुशल मेंडिस और लक्षण सदाकण को शामिल किया गया है।

Sri Lanka T20I squad for India tour 2020 - https://t.co/JV77409Pd0#INDvSL pic.twitter.com/UCZAYcmcOz

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) 1 January 2020


मैथ्यूज की दो साल बाद वापसी
श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की टी-20 टीम में दो साल बाद वापसी हुई है। 32 साल के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने श्रीलंका के लिए आखिरी टी-20 साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। तब से मैथ्यूज श्रीलंका की इस छोटे क्रिकेट फाॅर्मेट की टीम से बाहर थे।

Sri Lanka T20I squad led by Lasith Malinga left the island this morning for India to take part in the 3-match T20I series. #INDvSL pic.twitter.com/iRtIUgX0mU

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) 2 January 2020
ये है भारत बनाम श्रीलंका सीरीज
भारत दौरे पर आ रही श्रीलंकाई टीम को यहां तीन टी-20 मैच खेलने हैं। इसकी शुरुआत 5 जनवरी से हो रही। पहला मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। वहीं 7 जनवरी को दूसरा मुकाबला इंदौर में आयोजित होगा जबकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच पुणे में खेला जाएगा। बता दें ये सभी डे-नाइट मैच होंगे। इसमें पहला और तीसरा मैच शाम 7 बजे आयोजित होगा जबकि दूसरा मुकाबला रात आठ बजे से खेला जाएगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari