Ind vs WI : क्रिस गेल बने 300 वनडे खेलने वाले पहले विंडीज खिलाड़ी, रनों में लारा को पछाड़ा
कानपुर। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया। इस मैच में भले ही विंडीज को 59 रनों से हार मिली, मगर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। गेल अब वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे खेलने और रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने पूर्व कैरेबियाई खिलाड़ी ब्रायन लारा का रिकाॅर्ड तोड़ा।300 वनडे खेलने वाले पहले कैरेबियाई खिलाड़ीबाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। गेल के नाम 300 वनडे हो गए हैं और ऐसा करने वाले वह पहले कैरबियाई खिलाड़ी हैं। इससे पहले ये रिकाॅर्ड महान विंडीज खिलाड़ी ब्रायन लारा के नाम था जिन्होंने 299 वनडे खेले थे।लारा को पछाड़ बनाए सबसे ज्यादा रन
रविवार को भारत के खिलाफ करियर के 300वें वनडे में क्रिस गेल ने 11 रन की छोटी पारी खेलकर बड़ा कारनामा कर दिखाया। गेल अब वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कैरेबियाई खिलाड़ी बन गए हैं। गेल के नाम 300 मैचों में 10,408 रन दर्ज हो गए। गेल ने ब्रायन लारा को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया। बता दें लारा ने 299 वनडे खेलकर 10,405 रन बनाए थे।
खिलाड़ी | वनडे रन |
क्रिस गेल | 10408 |
ब्रायन लारा | 10405 |
शिवनारायण चंद्रपाॅल | 8778 |
देसमंड हेन्स | 8648 |
विवियन रिचर्ड्स | 6721 |