हिमालय के पश्चिम में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक माैसम का बुरा हाल है। कुछ राज्यों में ठंड में भी इजाफा हुआ है। अाइए जानें आज देश में कहा कैसा रहेगा मिजाज...


कानपुर। हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह और अधिक बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय में बने एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज से माैसम में तेजी से बदलाव होगा। पहाड़ों पर एक बार फिर व्यापक स्तर पर बर्फबारी होगी। इसे साथ ही तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो 30 और 31 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी वर्षा और हिमपात होने की संभावना हैं। मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट होगी


वहीं मैदानी इलाकों में भी आज से माैसम बदलेगा। 30 और 31 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों का बुरा हाल हो सकता है। 30 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी बारिश होगी। यहां बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। आज चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश हवाओं की गति तेज होगी। तापमान में भी गिरावट हाेगी।कुछ इलाकों में पाला पड़ने के भी आसार

वहीं आज मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर शीत लहर चलेगी। मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में पाला पड़ने के भी आसार हैं। इसके साथ ही आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने से जनजीवन बेहाल रहेगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में आज कुछ राज्यों में  बारिश होने के आसार हैं। मेघालय के अधिकांश इलाकों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

 

Posted By: Shweta Mishra