आज देश के कुछ भागों में घना काेहरा छाया रहने के साथ ही माैसम लगभग सामान्य रहेगा। कुछ इलाकों में बादलों की हल्की धुंध सी छार्इ रह सकती है। आइए जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा मिजाज...


कानपुर। देश में आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में राहत के कुछ आसार दिख रहे हैं। हालांकि इन दिनाें कुछ राज्य कोहरे में डूबे हैं। आज और कल उत्तर-पश्चिम भारत में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरा छाए रहने के आसार है। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोग बाहर निकलें तो गाड़ी की हेडलाइट आदि चेक करके निकलें। मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में सुबह के समय ठंड भी बढ़ सकती है। भारी बारिश-बर्फबारी व ओले गिरने के अासार
वहीं भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटे में माैसम तेजी से बदलेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे सटे उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से पहाड़ों से लेकर मैदान तक माैसम बिगड़ सकता हैं। पश्चिमी हिमायल के पहाड़ी इलाकों में 5 से 7 फरवरी के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां भी 5 फरवरी से 8 फरवरी के बीच भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ही ओले आदि भी गिर सकते हैं।

Posted By: Shweta Mishra