माैसम : चक्रवात पाबुक को लेकर जारी अलर्ट, कोहरे में ढका रहेगा बिहार, दिल्ली यूपी में भी बिगड़ सकते हालात
* अंडमान द्वीप पर आज अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की आशंका* अंडमान सागर आज में 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी हवाएं * जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश बर्फबारी और ओला गिरने के आसार* माैसम वैज्ञानिकों की पर्यटकों को पहाड़ियों पर न जाने की सलाह * बिहार में आज अधिकांश स्थानों पर सुबह छाया रहेगा घना कोहरा कानपुर। थाईलैंड की खाड़ी एवं पड़ोसी क्षेत्रों से उठा तूफान ‘पाबुक’ काफी तेजी से पश्चिमी-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है। कल से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ओर बढ़े ‘पाबुक’ की हवाएं आज तेज होने की आशंका है। आज हवाएं 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। इस दाैरान हालात काफी गंभीर हो सकते है।
इन इलाकों में प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया
ऐसे में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है। लाेगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है। अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व और पूर्वी बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें आज रात तक तूफान ‘पाबुक’ अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों पार कर जाएगा। 7 जनवरी तक उत्तर-पूर्व की से म्यांमार के तट की ओर बढ़ने पर यह कमजोर पड़ जाएगा।
माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी यहां हालात ऐसे ही रहेंगे। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश बर्फ और ओलावृष्टि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज अधिकांश हिस्साें में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही सर्द हवाओं के यहां ठंड में तेजी से इजाफा होगा।