अब भारत में भी रेडीमेड कपड़ों के साइज के ल‍िए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां भारतीयों को भी अपने साइज का कपड़ा आसानी से म‍िल जाएगा। इसके ल‍िए केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने पहल भी कर दी है। देश के कुछ शहरों में व‍िशेष तकनीक‍ से लोगों की बॉडी की सही नाप लेकर साइज चार्ट तैयार होंगे। सरकार की यह परियोजना 2021 तक पूरा कर ली जाएगी।


एनआईएफटी जल्द ही राष्ट्रीय सर्वेक्षण शुरू करेगा और साइज लेगाकेंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने साइजिंग सर्वे वाली एक अनोखी पहल की है। अब भारत में साइजिंग सर्वे के बाद रेडीमेड कपड़ों के लिए एक स्टैडर्ड साइज होगा। इसके पहले अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, स्वीडन, इटली, नीदरलैंड, थाइलैंड, कोरिया, चीन, ऑस्ट्रेलिया में यह सर्वे हो चुका है। साइजिंग सर्वे के बाद भारत में लोगों को शोरूम आदि  कपड़ों के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करेगी। इसके लिए राष्ट्रीय फैशन तकनीक संस्थान यानी कि एनआईएफटी जल्द ही राष्ट्रीय सर्वेक्षण शुरू करेगा और साइज लेगा। थ्रीडी फुल बॉडी स्कैनरों से 10 सेकेंड में शरीर का नाप लिया जाएगा
एनआईएफटी के महानिदेशक शारदा मुरलीधन का कहना है कि इसके लिए देश के करीब छह मेट्रो शहरों कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, शिलांग में लोगों के शरीर का नमूना लिया जाएगा। इस सर्वे में 15 से 65 वर्ष की उम्र के करीब 25000 लोगों को शामिल किया जाएगा। कपड़ों का साइज बिल्कुल सही हो इसके लिए थ्रीडी फुल बॉडी स्कैनरों से 10 सेकेंड में पूरे शरीर को स्कैन कर साइज लिया जाएगा। इसके बाद महिला, पुरुषों, युवाओं, बच्चों व बुजुर्गों के हिसाब से हर साइज का एक निर्धारित चार्ट तैयार होगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे रचेगा इतिहास, ट्रेन में तैनात होंगी सिर्फ महिला टीटीई

Posted By: Shweta Mishra