भारतीय मूल के शिक्षक ने एक बार फिर अपने देश को शर्मिंदा होने पर मजबूर कर दिया है। खबर है कि भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षक को इंडियाना में एक पुरुष छात्र को यौन संबंध बनाने के बदले पैसे देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


ऐसी है जानकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मिहिर भाई पटेल के बारे में शिकायत मिलने पर उनको गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया  था। उसके बाद ऐसी भी खबर सुनने को मिली कि कुछ देर गिरफ्त में रहने के बाद उसी दिन उनको रिहा भी करा लिया गया था। बताया गया है कि उनको 250  अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरने के बाद रिहा किया गया था।इससे पहले भी पटेल कर चुके हैं ऐसा बता दें कि पटेल पर दो मौकों पर एक किशोर छात्र के साथ यौन संबंध बनाने और उसे क्रमश: 150 डॉलर और 200 डॉलर देने का आरोप लगा था। उसने उस समय यह संबंध एक बार एक मोटेल में और एक बार एक रिश्तेदार के घर पर बनाए थे।ऐसा है नियम
हालांकि मिहिर पटेल पर नाबालिग से यौन संबंध बनाने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडियाना स्टेट लॉ के अनुसार 16 साल से ज्यादा उम्र के टीएनजर को यौन संबंध बनाने के लिए सहमति देने का अधिकार हासिल है।inextlive from World News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma