देश में पहली बार भारतीय सेना सैन्य पुलिस में सैनिकों के रूप महिलाओं को शामिल करने जा रही है। ऐसे में सेना महिला सैनिकों के पहले बैच को प्रशिक्षित करने की तैयारी कर रही है।


नई दिल्ली (एएनआई)।  भारतीय सेना ने बुधवार को कहा कि कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में महिला सैनिकों को शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा चुके हैं। मिलिट्री पुलिस में महिला सैनिकों के पहले बैच को टे्रंड करने की तैयारी चल रही है। सेना के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि महिला सैनिकों के पहले बैच को ट्रेंड करने के लिए देश भर से इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) चुने जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक महिला पुलिस सहित कई मॉडलों का अध्ययन करके अच्छी चीजों को चुना गया है। सैन्य पुलिस में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ


अप्रैल के महीने में पहली बार सेना ने सैन्य पुलिस में सैनिकों के रूप में भर्ती के लिए महिलाओं का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। इस साल जनवरी में  तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था सशस्त्र बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के उद्देश्य से सैन्य पुलिस में महिलाओं को शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।महिलाओं को सैन्य पुलिस के कुल कोर का 20 प्रतिशत शामिल करने के लिए कैटेगरीवाइज सेलेक्शन होगा। जरूरत पड़ने पर महिलाएं संचालन में सेना की मदद करेंगी

महिलाओं का रोल का्रइम केस की जांच करने से लेकर जरूरत पड़ने पर संचालन में सेना की सहायता करने तक होगा।पिछले साल, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि महिलाओं को लड़ाकू भूमिका की अनुमति देने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में पुरुषों का एक विशेष डोमेन तेजी से आगे बढ़ रहा था और शुरुआत में महिलाओं को सैन्य पुलिस में पदों के लिए भर्ती किया जाएगा। अब तक, महिलाओं को सेना के चिकित्सा, कानूनी, शैक्षिक, सिग्नल और इंजीनियरिंग विंग जैसे चुनिंदा क्षेत्रों में अनुमति दी गई थी। राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ कहा, कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा, इसमें कोई देश न दे दखलमहिलाओं को रोजगार देने के मामले में भारतीय वायुसेना आगे सैन्य पुलिस की भूमिका में छावनी और सेना प्रतिष्ठानों को शामिल करना, सैनिकों द्वारा नियमों और विनियमों को भंग करना, सैनिकों के साथ-साथ शांति और युद्ध के दौरान रसद को बनाए रखना, युद्ध बंदियों को संभालना और जब भी आवश्यकता हो सिविल पुलिस को सहायता प्रदान करना शामिल है। सेना के पास महिलाओं के रूप में 3.80 प्रतिशत कार्यबल है। वहीं वायु सेना में 13.09 प्रतिशत और नौसेना में छह प्रतिशत है। महिलाओं को रोजगार देने में भारतीय वायुसेना आगे है। इसने महिलाओं को भी लड़ाकू जेट उड़ाने के लिए नियुक्त किया है।

Posted By: Shweta Mishra