इंड‍ि‍यन आर्मी दुन‍िया की टॉप 5 ताकत सेनाओं में शाम‍िल है। ऐसे में एक बात जानना जरूरी है क‍ि आर्मी ने अपने सैनिकों एवं अधिकारियों को विभिन्न रेजीमेंट्स में बांटा है। इंड‍ियन आर्मी को सशक्‍त बनाने में इन 13 रेजीमेंट्स की खास भूमि‍का है। ये रेजीमेंट्स बहुत ही ताकतवर हैं ले‍क‍िन शायद पाकि‍स्‍तान को इसका अंदाजा नहीं है और समय-समय वह भारत को धमकाता रहता है। ऐसे में आइए जानें 15 जनवरी को आर्मी डे पर इन रेजीमेंट्स के बारे में...

पैराशूट रेजीमेंट
इंडियन आर्मी ने पैराशूट रेजीमेंट की स्थापना आजादी से पहले 29 अक्टूबर 1941 में की थी। ये रेजीमेंट देश के सभी सैन्य बलों को हवाई मदद पहुंचाती है।

बिहार रेजीमेंट
बिहार रेजीमेंट की स्थापना भी आजादी से पहले 1941 में ही हुई थी। इस रेजीमेंट ने बर्मा युद्ध और द्वितीय विश्वयुद्ध और भारत-पाक के युद्धों में हिस्सा लिया है।


नागा रेजीमेंट

नागा रेजीमेंट की स्थापना भी 1970 में हुई थी। नागा रेजीमेंट भारतीय सेना में एक पैदल सेना के रूप में खास भूमिका निभाती है।  


पंजाब रेजीमेंट

पंजाब रेजीमेंट सबसे पुराने रेजीमेंट में एक है। भारत-पाक बंटवारे के समय इस रेजीमेंट का भी बंटवारा हुआ। एक हिस्सा पाक के पास और दूसरा भारत के पास है।


सिख रेजीमेंट

सिख रेजीमेंट की स्थापना 1846 में हुई थी। सिख रेजीमेंट में 19 बटालियन हैं। इसने अंग्रेजों के साथ और पाकिस्तान के साथ युद्ध में फतेह हासिल की है।  

मद्रास रेजीमेंट
मद्रास रेजीमेंट भी भारत सेना की काफी पुरानी रेजीमेंट है। 23 बटालियन वाली इस रेजीमेंट की स्थापना 1750 के दशक में अंग्रेजों द्वारा की गई थी।

राजपूत रेजीमेंट
अंग्रेजों ने 1778 में राजपूत रेजीमेंट की स्थापना की थी। राजपूत रेजीमेंट भारत-पाक और भारत-चीन युद्ध में अदम्य साहस दिखा चुकी है।

इंजीनियर और पीएचडी डिग्रीधारी अब यहां बनेंगे चपरासी, 57 पदों के लिए आए 60 हजार आवेदन

Posted By: Shweta Mishra