Indian Army Thanksgiving : रविवार को देश भर के अस्पतालों में वायुसेना कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान में आसमान से फूल बरसा रही है। रांची में किस तरह फूल बरसाए गए चलिए जानते हैं।

रांची (नदीम अख़्तर)। Indian Army Thanksgiving : देश भर में कोरोना वारियर्स के सम्मान में वायुसेना की ओर से की जा रही पुष्प वर्षा के बीच रांची में भी तीन हॉस्पिटल्स के ऊपर एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। करीब 10.30 बजे रांची के बरियातू स्थित रिम्स कोविड-19 हॉस्पिटल, एचईसी स्थित पारस हॉस्पिटल और कांके रोड स्थित सीसीएल (गांधीनगर) हॉस्पिटल के ऊपर फूलों की बाैधार की गई। इस दौरान हॉस्पिटल की छत और नीचे बरामदे में डॉक्टर्स, नर्सें और अन्य मेडिकोज खड़े थे। इन सभी ने वायुसेना के द्वारा दिए गए सम्मान का स्वागत किया। कई डॉक्टर्स इसी दौरान भावुक भी हो गए।

Salute to the covid-19 warriors. @inextlive @HemantSorenJMM pic.twitter.com/1JTOrcwNhu

— Nadeem Akhtar (@nadeemjagran) May 3, 2020रांची में अब भी 71 एक्टिव मरीज

रांची में रिम्स के कोविड हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं गांधीनगर हॉस्पिटल को भी क्वारंटीन के लिए चुना गया है। रांची में कोरोना के 71 मरीज अब भी एक्टिव हैं। दस लोगों को पॉजिटिव से नेगेटिव होने पर हॉस्पिटल से छुट्टी दी जा चुकी है। दो लोगों की मौत भी हुई है, दोनों पति-पत्नी थे। इधर, तेजी से सभी मरीज ठीक भी हो रही है। सबकुछ ठीक- ठाक रहा, तो जल्द ही आधे से ज्यादा मरीज अपने घर लौट आएंगे।

रांची के तीन अस्पतालों में की गई पुष्प वर्षा

रांची के तीन कोविड-19 अस्पताल में वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई। रिम्स, सीसीएल अस्पताल गांधीनगर और पारस एचईसी अस्पताल में फ्रंटलाइन वारियर्स के सम्मान में पुष्प वर्षा की गई। इन सभी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है, जहां फ्रंटलाइन वॉरियर्स अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

रांची डीसी ने की हौसला अफजाई

वायुसेना के हेलीकॉप्टर जब कोविड-19 अस्पताल पर फूलों की वर्षा कर रहे थे उस वक्त रांची के डीसी राय महिमापत रे ने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों मीडियाकर्मियों की हौसला अफजाई की। श्री रे ने वायुसेना को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि वायुसेना ने जो सम्मान कोविड-19 की रोकथाम में लगे योद्धाओं (कोविड वॉरियर्स) को दिया है वह अतुलनीय है। इस सम्मान से सभी योद्धाओं का मनोबल बढ़ेगा। उनके अंदर ऊर्जा का संचार होगा। वह इस सम्मान से प्रेरित होकर और बेहतर तरीके से अपने काम को करेंगे ताकि कोरोना से हमारा जिला जल्द से जल्द मुक्त हो सके।

हेलीकॉप्टर का ये कर रहे थे संचालन

फ्रंटलाइन वॉरियर्स के सम्मान में की गई पुष्प वर्षा में कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सुसीम सिवाच, पायलट स्क्वाडर्न लीडर निशांत गौरव और स्क्वाडर्न लीडर ए वार्ष्णेय ने भूमिका निभाई।

ranchi@inext.co.in

Posted By: Vandana Sharma