हिममानव यानी कि येती को लेकर लोगों के बीच बने रहस्य पर आज इंडियन आर्मी ने एक ट्वीट किया है। सेना ने हिममानव के निशान वाली तस्वीरें शेयर की हैं।


कानपुर। सदियों से हिममानव के होने न होने जैसे रहस्यों पर चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक इस रहस्य पर इसके स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले थे लेेकिन आज इंडियन आर्मी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर हिममानव के पैरों के निशान वाली तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख लोग हैरान हो रहे हैं। रहस्यमयी हिममानव 'येती' के पैरों के निशान देखेआर्मी द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है पहली बार इंडियन आर्मी की एक पर्वतारोही टीम ने 9 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के करीब 32x15 इंच वाले रहस्यमयी हिममानव 'येती' के पैरों के निशान देखे हैं। वहीं अतीत में केवल मकालू-बरुण नेशनल पार्क में ही इस मायावी हिममानव को देखा गया है।


आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने दी वॉर्निंग बोले, पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों के लिये प्लान तैयारहिममानव के होने न होने का रहस्य सदियों पुराना

हिममानव के होने न होने का रहस्य सदियों पुराना है।  हिममानव पौराणिक प्राणी है। यह एक बंदर जैसा दिखाई है।  हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। कथित तौर पर हिममानव नेपाल और तिब्बत के हिमालय क्षेत्र में रहता है। भारत में हिममानव, नेपाल में येति, अमेरिका में बिगफुट और ब्राजील में मपिंगुरे कहते हैं।

Posted By: Shweta Mishra