भारत के दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर नंदू नाटेकर का निधन हो गया है। वह 88 साल के थे। नाटेकर के नाम कई रिकाॅर्ड दर्ज हैं वह अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय थे।

पुणे (एएनआई)। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 88 साल के थे। नाटेकर के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वह 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय थे। नंदू के निधन की खबर ट्वीट करते हुए बैडमिंटन संघ ने लिखा, "भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से, हम महान खिलाड़ी- नंदू नाटेकर के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। कई प्रथम व्यक्ति, भारतीय बैडमिंटन के जनक, आपकी यात्रा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।'

On behalf of the Badminton Association of India, we condole the sad demise of legendary player- Shri Nandu Natekar.
A man of many firsts, the Father of Indian Badminton, your journey will continue to inspire generations to come.
Wishing prayers and strength to the family.#RIP pic.twitter.com/qp1uqDf8Jp

— BAI Media (@BAI_Media) July 28, 2021

ऐसा रहा है करियर
अपने पूरे करियर में, पूर्व विश्व नंबर 3 ने 1954 में प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 1956 में मलेशिया में सेलेंजर इंटरनेशनल पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कुल छह बार मेंस डबल्स राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती। इसके अलावा पुरुष एकल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कुल छह बार, और मिश्रित युगल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कुल पांच बार अपने नाम किया। उन्होंने 1965 में जमैका में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Shri Nandu Natekar has a special place in India&यs sporting history. He was an outstanding badminton player and a great mentor. His success continues to motivate budding athletes. Saddened by his demise. My thoughts are with his family and friends in this sad hour. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2021

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari