बिग बास कन्‍नड़ सीजन 4 के विजेता रहे फिल्‍ममेकर और एक्‍टर प्रथम ने फेसबुक लाइव के जरिए सुसाइड करने की कोशिश की। प्रथम कुछ दिनों से काफी परेशान थे जिसके चलते उन्‍होंने यह बड़ा कदम उठाया। हालंकि प्रथम को बचा लिया गया है। लेकिन प्रथम अकेले ऐसे सेलेब्रिटी नहीं है। पहले भी कई मशहूर हस्‍तियां रही हैं जिनके सुसाइड से हिल गया फिल्‍म जगत..आइए देखें...


जिया खानअमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ फिल्म निशब्द से डेब्यु करने वाली अमेरिकन ब्रिटिश नागरिक जिया खान बड़े सपने लेकर हिंदुस्तान आयी थीं। कामयाबी और शोहरत के उनके ख्वाब काफी हद तक पूरे भी हुए, पर फिर अचानक उनकी मौत की खबर सामने आयी और हर किसी को निशब्द कर गयी। उनकी आत्महत्या का कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली को बताया गया। इसके बावजूद सच क्या था कोई अब तक नहीं जान पाया है।सिल्क स्मिता साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की संसेशन हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की मौत काफी चर्चा में रही। उनकी लाइफ पर बनी फिल्म डर्टी पिक्चर में दिखया गया कि सिल्क की मौत की वजह उनका डिप्रेशन हो सकता था। पर सच में क्या हुआ ये समझना मुश्किल है।सय्यम खन्ना   
फिल्म जगत में अच्छा मुकाम पाने के लिए संघर्ष कर रही एक खूबसूरत अभिनेत्री सय्यम खन्ना ने भी 2013 में अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत का रहस्य भी अनसुलझा ही है। पुलिस की माने तो आत्महत्या के कारण के बारे में कोई तथ्य नहीं मिल सका। सय्याम हॉरर फिल्म "द हांटेड हाउस" में काम कर चुकी हैं। उनकी दूसरी फिल्म "द लास्ट हॉरर" किन्हीं कारणों से रिलीज नहीं हो सकी।शिखा जोशी फिल्म 'बीए पास' और 'चक दे इंडिया' में काम कर चुकी एक्ट्रेस शिखा जोशी की मौत भी रहस्य बन कर रह गयी। 2015 में आत्महत्या करने वाली शिखा के बारे में उनके जानने वालों का कहना है कि उन्होंने फिजिकल एक्सप्लॉयटेशन का शिकार होने के बाद आत्महत्या की थी। पर सच क्या है ये कोई नहीं जानता।Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari