लंबे टाइम से अपनी गर्लफ्रेंड रही रायने के साथ आईपीएल में खेल चुके क्रिकेटर अभिमन्‍यु मिथुन ने 23 सितंबर 2015 को सगाई कर ली। रायने साउथ की एक्‍ट्रेस राधिका की बेटी हैं।

राधिका सरथ कुमार की बेटी हैं रायने
यूं तो रायने और अभिमन्यु मिथुन का अफेयर पिछले कुछ सालों से चल रहा थ पर दोनों शादी करने का फैसला अब लिया है जब दोनों के परिवारों ने अपनी रजामंदी देदी है। रायने की मां राधिका साउथ की कामयाब अभिनेत्री हैं और नायक सरथ कुमार की पत्नी हैं। सगाई के मौके पर राधिका और सरथ कुमार दोनों मौजूद थे और काफी खुश लग रहे थे। खुश तो अभिमन्यु और रायने भी थे। इस खास मौके पर रायने ने हरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी वहीं अभिमन्यु ने भी ग्रीन और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। 

इंडिया के लिए भी खेल चुके हें मिथुन
आईपीएल में मुबई इंडियन के लिए क्रिकेट खेलने वाले अभिमन्यु मिथुन भारत के लिए भी कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं।  अभिमन्यु और रायने एक दूसरे को काफी टाइम से जानते हैं पर सगाई अभी की है और शादी अगले महीने में करने की योजना बना रहे हैं। हालाकि अभी किसी डेट के बारे में घोषणा नहीं की गयी है। इस बीच पता चला है कि दोनों अपने रिश्ते को नाम देने के लिए परिवारों की सहमति और रायने के इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। रायने मां के साथ फिल्म प्रोडेक्शन से भी जुड़ना चाहती हैं। सगाई पर दोनों एक दूसरे को अंगूठियां और हार पहनाए। इस मौके पर दोनों परिवारों और उनके रिश्तेदारों और करीबी मित्रों के बीच केक भी काटा गया।

inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth