केएल राहुल के बाद अब भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने गुरुवार को वडोदरा में मंगेतर मेहा पटेल से शादी रचायी। ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके इस स्पेशल डे की कुछ तस्वीरें व वीडियो शेयर किए हैं।

वडोदरा (एएनआई)। भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल के न्यूजीलैंड सीरीज से ब्रेक लेने की वजह सामने आ गयी है। उन्होंने अपनी शादी की वजह से यह सीरीज छोड़ी थी। ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने 26 जनवरी को वडोदरा में मंगेतर मेहा पटेल के साथ विवाह रचाया। हालांकि अभी अक्षर पटेल व उनकी दुल्हन मेहा ने कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया, लेकिन ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके यादगार दिन की कुछ तस्वीरें व वीडियो शेयर किए हैं। ट्विटर पर शेयर हुए एक वीडियो में अक्षर पटेल दूल्हा बने व उनकी बारात निकल रही है।

MR. & MRs. Axar Patel.#AxarPatel #weddingnight pic.twitter.com/LxDYLd8fGd

— Meha Patel (@Meha_Patela) January 26, 2023


सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो
इस दाैरान उनके फैंस व रिश्तेदार सेल्फी ले रहे हैं। भारत के उभरते ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल के करियर की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए टी20 और वनडे में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी पत्नी मेहा पटेल और उनकी शादी के बारे में अधिक जानकारी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 23 जनवरी को भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लिए।

Happy married life Axar Patel 💞👩❤️👨#AxarPatel #MehaPatel #WeddingNight #WeddingDay pic.twitter.com/priqlc2R6k

— Meha Patel (@Meha_Patela) January 26, 2023

Posted By: Shweta Mishra