आप ने फिल्‍मों में तो दूल्‍हे को मार खाते हुये कई बार देखा होगा पर पंजाब के लुधियाना जिले में एक पत्‍नी ने अपने पति को जमकर पीटा। इतना ही नहीं पत्‍नी ने नई दुल्‍हन को भी पीट दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जहां दुल्हन को मंडप में ही पीटा गया। दूल्हे को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। युवक पहली पत्‍नी को तलाक दिये बिना ही दूसरी शादी जो करने जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो को अपने साथ थाने ले गई।


पंजाबी सिंगर विशाल कुमार सोनू दूसरी शादी करने जा रहा था कि फेरे होने से पहले पहली पत्नी रेखा परिवार के साथ आ धमकी। रेखा ने पहले नई दुल्हन व उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। रिसार्ट से किसी तरह उन दोनो को बाहर निकाला गया। दोनों सड़क पर ही आपस में मारपीट करने लगे। रेखा के भाई पवन कुमार ने बताया कि वह कोट मंगल सिंह इलाके में रहते हैं। रेखा विशाल को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी। पवन ने बताया कि इसके लिए वह शनिवार सुबह ही रिसार्ट के पास अपने परिजनों के साथ खड़ी हो गई। जब दूल्हा आया तो वह विशाल ही था। जब रेखा ने विशाल से बात करनी चाही तो उसने उसे पत्नी मानने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद रेखा के परिजनों ने विशाल की पिटाई करनी शुरू कर दी।



लड़की के परिजनों ने कहा कि तलाक के कागजात देखने के बाद ही उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी। वहीं विशाल के परिजनों के अनुसार उन्हें भी शनिवार को ही पता चला कि विशाल शादी कर रहा है। उसने शादी से पहले किसी भी परिजन को अपनी दूसरी शादी के बारे में नहीं बताया था।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra