छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर के जिला अस्‍पताल में एक महिला ने 5 बच्चियों को जन्‍म दिया है। डॉक्‍टर्स यह देख कर हैरान हैं कि उन्‍होंने अपनी लाइफ में पहला ऐसा केस देखा है जिसमें पांच बच्‍चों की डिलेवरी नेचुरल तरीके से हो। महिला 26 हफ्तों की गर्भवती थी। जब वह अस्‍पताल पहुंचा तो वह सोच रही थी उसके एक बच्‍चा होगा। लेकिन जब उसकी डिलेवरी की गई तो उसे पांच लड़कियां हुई।


छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं ममता, नहीं कराया अल्ट्रासउंडछत्तीसगढ़ निवासी ममता सिंह 25  की डिलेवरी अंबिकापुर के सरकारी अस्पताल में हुई। ममता ने बताया कि उन्हें कभी महसूस ही नहीं हुआ कि उनके गर्भ में एक नहीं पांच जीवन पल रहे हैं। ममता की तरह ही अस्पताल के डॉक्टर्स भी हैरान हैं। सुबह 11 बजे ममता को सरकारी अस्पताल में पहला बच्चा हुआ। इसके बाद उसे चार और लड़कियां हुई। ममता के पति मनीष ने कहा कि मै भगवान का बहुत शुक्रिया आद करता हूं कि उन्होंने मेरे घर पांच नन्हीं मुन्नी बच्चियां भेजी हैं। दो साल पहले हमार पहला बच्चा जो एक लड़का था उसे भगवान ने हमसे छीन लिया। जिसके बाद हमारा परिवार अंदर से टूट गया था। लेकिन इन पांच बच्चों के आने से हामरे सारे घाव भर गए हैं। ममता ने सरकारी अस्पताल में दिया बच्चों को जन्म
मनीष ने कहा कि मै आशा करता हूं के मेरे सभी बच्चे बड़े हो ताकि मै उनको बेहतर भविष्य दे सकूं। ममता ने कभी अपना अल्ट्रासाउंड नहीं कराया। उन्हें पांच बच्चों का एक बुल्दस्ता भगवान की ओर से भेंट है। पहले बच्चे का वजन 1.5 किलो है। वहीं बाकी चार का वजन 3.3 पाउंड है। डॉक्टर्स सभी बच्चों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।डॉ टीकम जो डॉक्टरों की टीम को डिलेवरी के दौरान लीड कर रहे थे ने कहा कि यह मेरे करियर का पहला केस है जिसमें मैने पांच बच्चों की नेचुरल डिलेवरी की है। हम बच्चों के माता पिता के लिए बहुत खुश हैं। जब तक सभी बच्चे मैच्योर नहीं हो जाते डॉक्टरों के सुपरवीजन में रहेंगे। वो स्वस्थ हैं पर मैं यह वादा नहीं कर सकता की वह सभी बच्चे जियेंगे। हम हर मुमकिन कोशिश करेंगे कि उन्हें बचा सकें।

Posted By: Prabha Punj Mishra