जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने आज दूसरी बार नियंत्रण रेखा एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन किया। उसने यहां मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में आज गुरुवार को दूसरी बार पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम का उल्लंघन कर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि दोपहर 1 बजे दूसरी बार कृष्णाघाटी सेक्टर के पास पाकिस्तानियों ने मोर्टार दागे और गोलीबारी भी की। इस दाैरान भारतीय सेना ने भी डटकर मोर्चा संभाला और प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।

1 घंटे तक दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र ने यह भी बताया कि इसके पहले सुबह भी सुबह पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर मोर्टार दागे और गोलाबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया था,  तब भी भारत ने भी मोर्चा संभाला था और करीब 1 घंटे तक दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा व एलओसी से 5 किलोमीटर के भीतर तक राजौरी, पुंछ और सांबा जैसे जिलों में आज स्कूल आदि बंद रखने का  भी आदेश हुआ है।

तीनों सेनाएं शाम 5 बजे करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

पाकिस्तान के झूठ से उठा पर्दा, तस्वीरों में देखें F16 के मलबे की जांच करते पाक सैनिक

Posted By: Shweta Mishra