भारतीय रेल मंत्रालय ने एक लव कपल की तस्वीर ट्वीट की है। इसमें कपल मालगाड़ी के नीचे पटरी पर क्वालिटी टाइम बिता रहा है। रेलवे द्वारा ट्वीट ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

कानपुर। हाल ही में भारतीय रेल मंत्रालय ने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर ट्वीट करते हुए लोगों को एक सलाह दी है। इस तस्वीर में मालगाड़ी के नीचे पटरी पर एक लव कपल बैठा है। हालांकि उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं। इसमें युवती पीले रंग के दुपट्टे से घूंघट किए हुए और उसका प्रेमी लाइट कलर की शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहने बैठा है। दोनों अपनी ही दुनिया में बिजी हैं।

This is Dangerous and a punishable offence ! Please never try to reach under any stationary wagon or coach. It may move without giving any warning. Cross Railway track only from authorised locations. STAY ALERT STAY SAFE !!! pic.twitter.com/vqRkjhMqJW

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 27, 2019


रेलवे ने लिखा खतरनाक और दंडनीय अपराध

रेल मंत्रालय ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह खतरनाक और एक दंडनीय अपराध है! कृपया कभी भी किसी वैगन या कोच के नीचे पहुंचने की कोशिश न करें। यह कभी भी बिना किसी चेतावनी के आगे बढ़ सकता है।  रेलवे ट्रैक केवल अधिकृत स्थानों से क्रॉस करें। STAY ALERT STAY SAFE !!!

Date somewhere else 😀

— Simon 🍪🇺🇸 (@cookies_m0nster) August 28, 2019


लोग अलग-अलग तरह से अपने व्यूज दे रहे
रेलवे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मालगाड़ी के नीचे बैठकर क्वालिटी टाइम बिता रहे कपल की तस्वीर को देखकर साेशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपने व्यूज दे रहे हैं।

pic.twitter.com/moKBrV7OVd

— AKS (@AnkitSinha389) August 27, 2019
प्रेमी जोड़े चोरी छुपे वाली जगहें तलाशते हैं
देश के कई हिस्सों में डेटिंग को अभी भी एक टैबू माना जाता है और जब यह पब्लिक में मिलने की बात आती है तो कपल्स को अक्सर अपने परिवार या समाज के साथ प्राॅब्लम फेस करनी पड़ती है। ऐसे में प्रेमी जोड़े चोरी छुपे वाली जगहें तलाशते हैं।

pic.twitter.com/YKtxNhgLII

— Hrituraj Paul (@hrituraj_carE) August 27, 2019
कुछ लोग इस पर ऐसे फनी कमेंट भी दे रहे

वहीं कुछ लोग इस पर अपने फनी कमेंट भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सोचिए दोनों के बीच कितनी जरूरी बात होगी। प्यार किया तो डरना क्या। लवर्स के लिए बेस्ट प्लेस। दैट इज डेटिंग। डेट समव्हेयर इल्स। दैट्स प्रीसियस।

 

 

 

 

Posted By: Shweta Mishra