आप ने अगर कभी कोई इंडियन वेडिंग ज्‍वाइन की होगी तो आप ने नागिन डॉन्‍स जरूर देखा होगा। नागिन बीट पर डॉन्‍स किये बिना भारतीय शादियां अधूरी रहती है। वैसे जब कोई खुश होता है तो डॉन्‍स के जरिये ही वो अपनी खुशी का इजहार करता है। ऐसे में हम आप को आज दुनिया के कुछ देशों में शादी के दौरान होने वाला डॉन्‍स दिखाने जा रहे हैं। जिन्‍हें देखने के बाद आप भी थिरकने के लिये मजबूर हो जायेंगे।

1- लेबनीज डांस
लेबनीज डांस लेबनान का सबसे फेमस डॉन्स है। इस डांस को पुरुष करते हैं और ये लेबनान का एक बेहद मशहूर डांस फॉर्म है। इसमें म्यूजिक पर एक खास रिदम में थिरका जाता है। इसे देखकर आपको कुछ-कुछ भारतीय डांस जैसा महसूस होगा। लेकिन इसमें ये जरूरी होता है कि सबके पाओं एक जैसे चलें।

 


2- ब्राइडल डांस अफ्रीका
अगर आप ने अफ्रीका का ब्राइडल डॉन्स नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। हम आप को अफ्रीकी शादी की एक फुटेज दिखाने जा रहे हैं। इसमें लड़के-लड़की एक साथ नाचते हैं। इसमें भी सभी लोग एक तरह का डांस करते हैं। इनका लिबास भले ही आधुनिक हो पर ये अफ्रीका का रीजनल डांस है।

 

 


3- आयरिश टैप डांस
आयरिश टैप डांस आयरलैंड में बहुत मशहूर है। ये आयरलैंड का डांस फॉर्म है जिसमें दूल्हा और बाकी लोग मिलकर टैप डांस कर रहे हैं। इस डांस को तैयार करने में भी काफी मेहनत लगी होगी क्योंकि सभी एक तरह से नाचते हुए नजर आ रहे हैं। आपने आमिर खान को धूम-3 में टैप डांस करने की कोशिश करते हुए देखा होगा। इसके लिए खास तरह के जूते पहने जाते हैं जिनसे नाचने पर आवाज भी आती है।

 

 


4- पर्शियन वेडिंग डांस
ये एक पर्शियन वेडिंग डांस है जिसमें एक अमेरिकन टच है। ये डांस ब्राइडमेड्स और ग्रूम्समेन ने खास तौर पर शादी का सके काटने से पहले तैयार किया है। इसका म्यूजिक एरेबिक संगीत जैसा है। अरबी डांस भी चाकू लेकर किया जाता है और ये लोग वैसा ही कुछ कर रहे हैं।

 

 


5- चाइनीज वेडिंग डांस
वैसे तो अब पूरी दुनिया में ही शादियों में फ़िल्मी गानों पर डांस होता है लेकिन ये एक ट्रेडिशनल चाइनीज डांस है। लेकिन इस डांस को देखकर आपको लगेगा कि इसे देखकर किसी को मजा कैसे आ सकता है। ये एक लोक नृत्य की तरह है जो प्राचीन काल से किया जाता रहा है।

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra