ब्रसेल्‍स एयरबेस और मेट्रो स्‍टेशन पर आतंकी हमले में हुए बम धमाकों के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर जेट एयरवेज की उड़ान आज तड़के हिंदुस्‍तान आ गयी। घर लौटने पर सभी लोगों ने राहत की सांस ली है।


स्पेशल फ्लाइट से नई दिल्ली आयेब्रसेल्स आतंकी हमले के बाद वहां फंसे भारतीय शुक्रवार सुबह स्वदेश लौट आए। जेट एयरवेज की स्पेशल फ्लाटइ से 214 यात्रियों को दिल्ली लाया गया। बीती मंगलवार को ब्रसेल्स एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाकों के बाद ये यात्री वहां फंसे थे। हमले के वक्त जेट की फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरने को तैयार थी। नई दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को स्वागत किया गया। 214 में से 70 यात्री दिल्ली के हैं। स्पेशल फ्लाइट 9W 1229 से यात्रियों को दिल्ली भेजने के बाद विमान मुंबई के लिए रवाना हो गया। विमान के दिल्ली में लैंड करते ही जेट ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट किया, हमारे मेहमानों का स्वागत है।बेल्जियम सरकार की तारीफ
बेल्जियम से वापस लौटे सतनाम ने कहा कि भारतीय दूतावास और बेल्जियम सरकार ने बहुत अच्छा काम किया और हमलों के बाद से वहां सबकुछ सामान्य है। ब्रसेल्स से वापस लौटे एक और भारतीय अतुल ने कहा कि हमले के बाद वो विमान सेवा बंद होने से से वो परेशान हो गए थे लेकिन तीन दिन बाद भारत वापस आकर वो खुश हैं। इस बीच, धमाकों के बाद से लापता भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के कर्मचारी बेंगलुरू निवासी राघवेंद्र गणेश का अब तक पता नहीं चला है। भारत सरकार गणेश की जानकारी जुटाने की लगातार कोशिश कर रही है।अब तक लापता है गणेश गणेश का आखिरी फोन कॉल ट्रैक कर लिया गया है, जो मेट्रो से था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर यहजानकारी दी। ब्रसेल्स स्थित भारतीय दूतावास भी गणेश का पता लगाने की कोशिश में है, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है। इससे पहले धमाकों में जेट के दो कर्मचारी जख्मी हुए थे। जिनमें से एक मुंबई की निधि चापेकर भी हैं, जिनका ब्रसेल्स के ही अस्पताल में इलाज जारी है।

inextlive from India News Desk

Posted By: Molly Seth