भारत में आतंकवाद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हर कुछ नियमित समय के अंतराल में यहां रह-रहकर आतंकी हमलों को अंजाम दिया जाता है। आतंकियों का खौफ भारतीयों के सिर पर हमेशा बरकरार रहता है। कहीं बम धमाकों की गूंज तो कहीं हाईजैक जैसे मामले यदा-कदा सुनाई दे ही जाते हैं। ऐसी आतंकी दहशत फैलाने वाले कई ऐसे लोग हैं जिनका नाम भारत सरकार के मोस्‍ट वांटेड्स में शामिल है। आइए देखें भारत की सूची में दर्ज दहशत का पर्याय बने टॉप 10 मोस्‍ट वॉन्‍टेड लोगों को।

दाऊद इब्राहिम
देश का सबसे खतरनाक क्रिमिनल। दाऊद मुंबई में अपनी डी-कंपनी को चलाता है। आपको सुनकर ताज्जुब होगा कि 58 वर्षीय ये गैंगस्टर महाराष्ट्र के एक कॉन्सटेबल का बेटा है।1993 में मुंबई के सिलसिलेवार बम धमाकों में दाऊद को आरोपी पाया गया। भारत के इतिहास में ये सबसे बड़ा बम धमाका था, जिसमें 350 लोगों की मौत हुई और 1200 लोग घायल हो गए थे। 2008 में भी मुंबई में हुए आतंकी हमलों में उसका हाथ था। बीच में यह भी खबर सुनने में आई थी कि दाऊद पर अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से करीबी संबंध होने का आरोप लगा। IPL स्कैंडल में भी वह स्पॉट फिक्सिंग में शामिल था। भारतीय पैसों और दवाओं की जालसाजी के व्यापार में भी दाऊद का नाम हमेशा से ऊपर रहा है। भारतीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का वह कोई भी मौका नहीं छोड़ता।

मसूद अजहर
मसूद अजहर पाक अधिकृत कश्मीर के उग्रवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद का संचालन करता है। यह वह आतंकवादी है जिसे 1999 दिसंबर में भारत सरकार की तरफ से रिहा कर दिया गया था। सरकार ने मसूद को 1999 में हाईजैक हुए इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 (IC814) को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले रिहा किया था। इस फ्लाइट को तालिबान शासन के कंट्रोल में ले लिया गया था और अफगानिस्तान के कांधार में लैंड कराया गया था।

 
साजिद मीर
लश्कर-ए-तैय्यबा का यह कमांडर 2005 में बतौर क्रिकेट फैन भारत आया। उस समय उसने 2008 नवंबर में मुंबई में हमले की तैयारी की। कराची के सेफ हाउस से मीर हमला करने वाली टीम को निर्देशित कर रहे थे, जो इंटरनेट से वॉइस ओवर के माध्यम से संपर्क कर रहे थे।

छोटा शकील
दाऊद का काफी करीबी छोटा शकील 1993 में मुंबई ब्लास्ट और 2001 सितंबर में बैंककॉक में छोटा राजन पर हमला करने का दोषी पाया गया था। ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद वह पाकिस्तान से साऊदी अरब चला गया।

अनीस इब्राहिम  
दाऊद का छोटा भाई अनीस। दाऊद इसपर सबसे ज्यादा विश्वास करता है। 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट में यह भी दोषी पाया गया था। इसके साथ ही यह दाऊद के हर क्राइम में उसके साथ होता है। फिर चाहें वो ड्रम स्मगलिंग का काम हो, या बैंक नोट्स के साथ गड़बड़ करने की। अनीस ही सारे कामों का इंतजाम कराता है।

Hindi News from India News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma