ुधुन के धुरंधर बने मैराथन के सिकंदर
पुरुष टॉप-3
1. राहुल कुमार पाल टाइमिंग: 02 घंटे 28 मिनट 35 सेकंड कहां से: अमेठी क्या करते हैं: आर्मी में पुणे बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप में पोस्टेड) 2. हरेंद्र चौहान टाइमिंग: 02 घंटे 29 मिनट 48 सेकंड कहां से: गाजीपुर क्या करते हैं: स्टूडेंट, 11वीं क्लास 3. हेतराम टाइमिंग: 02 घंटे 30 मिनट 23 सेकंड कहां से: हिमाचल प्रदेश क्या करते हैं: पुणे स्थित आर्मीज स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में पोस्टेड महिला टॉप-3 1. श्यामली सिंह टाइमिंग: 02 घंटे 53 मिनट 29 सेकंड कहां से: वेस्ट बंगाल क्या करती हैं: मैराथन रनर, 2018 सेकंड पोजीशन 2. नीता पटेल टाइमिंग: 03 घंटे 18 मिनट 07 सेकंड कहां से: प्रयागराज क्या करती हैं: आर्मी की तैयारी, 2018 में फिफ्थ पोजीशन 3. अनीता रानी टाइमिंग: 03 घंटे 26 मिनट 56 सेकंड कहां से: हरियाणा क्या करती हैं: मैराथन रनर, ओलंपिक टारगेटPRAYAGRAJ: 42.195 किमी की मैराथन। रेस करने उतरे हजारों। लेकिन विजेता बना वो, जो इसे रेस नहीं, कॅरियर की रेस समझकर दौड़ रहे थे। जी हां, 35वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में पुरुषों में मेरठ के राहुल तो महिलाओं में वेस्ट बंगाल की श्यामली ने बाजी मारी। इन दोनों के लिए यह कोई मामूली रेस नहीं बल्कि कॅरियर की रेस थी। श्यामली को जहां पिछले साल खुद से किया वादा निभाना था। वहीं राहुल को अपने कोच की बात को सच कर दिखाना था।