इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अब तक इससे 832 लोगों की मौत हो गई है।

पालू, इंडोनेशिया (रॉयटर्स)। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से मरने वालों की संख्या बढती जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इन आपदा से अब तक 832 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा सुलावेसी द्वीप के पालू शहर में स्थित कुछ होटलों और एक मॉल में दर्जनों लोगों के फंसे होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि सुलावेसी द्वीप पर शुक्रवार को पहले 7.5 तीव्र गति वाला भूकंप आया, उसके बाद छह मीटर (20 फीट) ऊंचाई वाली लहरों की सुनामी ने द्वीप को पूरी तरह से तहस महस कर दिया।
होटल में 60 लोगों के फंसे होना का अनुमान
पालू शहर के रोआ रोआ होटल में अभी करीब 60 लोगों के फंसे होना का अनुमान है। बचावकर्मी लगातार फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरावो नुगरोहो ने बताया, 'हमें तीन अन्य क्षेत्रों से रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई हैं। बिजली ना होने के चलते उन इलाकों से सपर्क नहीं हो पा रहा है। हम निश्चित रूप से यह नहीं जानते कि इन आपदा का उन इलाकों में क्या प्रभाव है।' बता दें कि शनिवार को 380 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ऐसा बताया गया था कि 540 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित लोग समुद्र तट पर पलू की एनिवर्सरी मनाने के लिए त्योहार की तैयारी कर रहे थे।

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद आई सुनामी से 380 लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल

तस्वीरें : एशियन गेम्स 2018 की ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें नहीं देखीं तो क्या देखा

Posted By: Mukul Kumar