खेल जगत में कल का द‍ि‍न बहुत खास था। कल राष्‍ट्रीय खेल हॉकी बैडम‍िंटन और क्रिकेट तीनों खेलों में मैदान पर भारतीय ख‍िलाड़ी उतरे थे। जि‍समें भले ही क्रिकेट में टीम इंड‍िया को हार म‍िली लेक‍िन हॉकी और बैडमिंटन में भातर को जीत मि‍ली। भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी किदांम्बी श्रीकांत ने कल जापान के काजुमासा साकाई को 21-11 21-19 से हराकर इंडोनेशियन ओपन खिताब अपने नाम कर ल‍िया है।


इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बन गएभारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने रविवार को जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीत लिया। वह यह खिताब जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। विश्व की 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने फाइनल मैच में जापान के काजुमासा साकाई को 21-11, 21-19 से मात देकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इस जीत के साथ श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बन गए। इससे पहले श्रीकांत ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया के वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी सोन वान हो को हराया था। कुछ ऐसा हुआ ये मुकाबला
पहले सेट में जापान के काजुमासा साकाई और किदांबी श्रीकांत के बीच मुकाबला बराबरी का हुआ। उन्होंने पहले सेट मे 3-3 की बराबरी दर्ज कराई। इसके बाद स्थितियां बदली और स्कोर श्रीकांत के पक्ष में 13-9 तक आ गया। इस दौरान श्रीकांत ने इस सेट में 20वें प्वाइंट तक एक भी अंक नहीं गवाया और सेट को 21-11 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में साकाई ने 8-4 की बढ़त तो बनाई लेकिन श्रीकांत कुछ ही मिनटों में 13-13 की बराबरी पर ले आए। इसके बाद 19-19 की बराबरी पर आने के बाद श्रीकांत ने लगातार 2 अंक अर्जित किए और जीत हासिल कर ली। दूसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब


वहीं भारत के एक और शटलर एच एस प्रणॉय ने भी इस ख्ोल में काफी शानदार प्रदर्शन किया। वह भी सेमीफाइनल तक पहुंचे, मगर काजुमासा साकाई ने उन्हें मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। बतादें कि भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का यह दूसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2014 में चाइना ओपन पर कब्जा जमाया था। श्रीकांत का यह चौथा सुपर सीरीज फाइनल था। 2015 में वह इंडिया ओपन अपने नाम कर चुके हैं।

Sports News inextlive from Sports News Desk

Posted By: Shweta Mishra