- बाथरूम में बेटे को नहलाते समय गिरी पक्की छत

- मासूम बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

>CHAYAL(23June,JNN): चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में मंगलवार की सुबह एक मां के लिए कहर बनकर आई। चंद मिनट पहले जो बेटा मां की गोद में हंस खेल रहा था वह हमेशा के लिए मौत की नींद सो गया। बाथरूम में बेटे को स्नान कराते समय पक्की छत गिर जाने से मासूम की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

अचानक गिर गई छत

काजू गांव के प्रधान चौधरी यादव की बहू सीमा यादव मंगलवार की सुबह करीब सात बजे पुत्र आयुष यादव (फ्) को बाथरूम में नहला रही थी। उसी दौरान अचानक बाथरूम की पक्की छत भरभराकर गिर पड़ी। जिसके मलबे में मां-बेटे दब गए। सीमा की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाकर किसी प्रकार मां-बेटे को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक आयुष की मौत हो चुकी थी और सीमा गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

टूटा गम का पहाड़

गमजदा माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुत्र की मौत व पत्नी के घायल होने से उदयभान का हाल-बेहाल है। वहीं चार वर्षीय बेटी काजल की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। एक तरफ भाई का शव पड़ा था तो दूसरी ओर मां गंभीर हाल में अस्पताल में थीं। परिवार के अन्य सदस्यों में भी गम का माहौल है।

Posted By: Inextlive