- शुक्रवार की रात 7 बजे गिर गया बच्चा, शनिवार को मिला शव

DHURIYAPAR: बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की रात एक मासूम सोख्ता वाले गड्ढे में गिर गया। रातभर परिजन ढूंढते रहे। शनिवार को सुबह सोख्ते से उसकी लाश बरामद हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारात देखने गया था बच्चा

पिपरी बुजुर्ग गांव के सरयू मौर्या के घर शुक्रवार की रात लड़की की शादी थी। बाबूलाल का पांच साल का बेटा किवास शाम 7 बजे घर से निकलकर बारात देखने पहुंचा। बगल में पानी के सोखते का ढक्कन टूटा हुआ था। विकास उसमें गिर गया। देर रात तक परिजन उसे ढूंढते रहे। उन्हें लगा कि किसी के घर चला गया होगा, सुबह मिल जाएगा।

मिली लाश तो रो पड़े सब

शनिवार को सुबह में गांव के सबके घर परिजनों ने तलाश की लेकिन विकास का पता नहीं चला। खोजते-खोजते सोख्ते के पास गए। लगा कि कहीं उसमें न गिर गया हो। देखा तो उसकी लाश पड़ी थी। परिजनों ने शव बाहर निकाला। गांव में शादी की खुशी गम में बदल गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Posted By: Inextlive