भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी आज अपना 35वां जन्‍मदिन मना रही हैं। झूलन महिला क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा ODI विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। आइए जानें कहां और कैसे शुरु हुई थी उनकी क्रिकेट जर्नी...


धोनी से पहले टीम में शामिल हुईंविश्व क्रिकेट में हमेशा से पुरुषों का वर्चस्व रहा है। दौलत, शोहरत, स्टारडम जो कुछ भी है सब पुरुष क्रिकेटरों को मिलता है। भारत हो या अन्य देश कहीं भी महिला खिलाड़ियों को उतनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं होती। इसके बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ियों ने मेहनत के बलबूते अपना नाम कमाया है। इनमें से एक हैं तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी। झूलन तब से क्रिकेट खेल रही है, जब धोनी का नाम तक कोई नहीं जानता था। एमएस धोनी ने साल 2004 में पहला अंतर्रराष्ट्रीय मैच खेला था, जबकि झूलन 2002 में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो गईं थीं।सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज
झूलन की कड़ी मेहनत और जज्बे का ही नतीजा था कि 19 साल की उम्र में उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल गया था। झूलन ने चेन्नई में साल 2002 में इंग्लैंड के विरुद्ध अपना पहला वनडे मैच खेला। तब से लेकर अभी तक, झूलन ने 164 वनडे खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 195 विकेट अपने नाम किए। महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी हैं। यही नहीं मौजूदा वक्त में सबसे तेज गेंद फेंकने वाली भी झूलन ही हैं, वह 120 किमी/घं की स्पीड से गेंद फेंकती हैं।धोनी के हाथों मिला था अवार्डसाल 2007 में झूलन को आईसीसी वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था। यह अवार्ड उन्हें भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दिया था। इसके अलावा झूलन को 2010 में अर्जुन अवार्ड और 2012 में पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari