भारत के मशहूर अर्थशास्‍त्री अमर्त्‍य सेन का जन्‍म 3 नवंबर 1933 को हुआ था। आज वह अपना 84वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। अमर्त्‍य सेन की जिंदगी की कहानी काफी अलग है। प्रोफेशनल करियर से लेकर निजी जिंदगी तक उनके जीवन में कई बार बदलाव आए। आइए जानें उनके बारे में कुछ अनजान बातें....

तीन देशों की की पढ़ाई
सन 1933 में कोलकाता के शांति निकेतन में जन्में अमर्त्य सेन भारत के मशहूर अर्थशास्त्री और विद्वान माने जाते हैं। अमर्त्य सेन बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में हुई, उसके बाद उन्होंने कैंब्रिज के ट्रिनीटी कॉलेज में एडमीशन लिया। यही नहीं उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में भी पढ़ाई की। अमर्त्य एक मेधावी शोधकर्ता रहे, उन्होंने दुनिया के कई देशों की आर्थिक व्यवस्था का अध्ययन किया साथ ही वह गरीबों के हित में काम करना ज्यादा पंसद करते हैं।

नंदना सेन के पिता हैं अमर्त्य सेन
अमर्त्य सेन की तीन बार शादी हुई है उनकी पहली पत्नी नबनीता देव सेन, एक भारतीय लेखक और विद्वान थीं। जिनसे उनकी दो बेटियां थीं। अंतरा ( एक पत्रकार और प्रकाशक) और नंदना जोकि मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। नंदना को काफी बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है। साल 2008 में आई फिल्म 'रंगरसिया' में उन्होंने नेक्ड सीन देकर खलबली मचा दी थी। खैर अमर्त्य सेन को इस बात से कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। पत्नी नवनीता के साथ उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। 1971 में नवनीता से तलाक लेकर छह साल बाद सेन ने इतालवी अर्थशास्त्री ईवा कोलोरी से शादी की, और उनके दो बच्चे हुए एक बेटी इंद्रानी, न्यूयॉर्क में पत्रकार और पुत्र कबीर एक हिप हॉप कलाकार। ईवा की कैंसर से मौत होने के बाद अमर्त्य सेन ने साल 1991 में एम्मा जॉर्जीना रोथस्चल्ड से विवाह रचाया।

Business News inextlive from Business News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari