क्या आपने कभी ऊंट का दूध पीया है। अगर नहीं तो आइये जानें दुनिया में कहां किस जानवर का दूध लोग ज्यादा पीते हैं।

वर्ल्ड मिल्क डे
कानपुर। आज यानी 1 जून को दुनिया भर में वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जा रहा है। दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है ये तो लगभग सभी जानते हैं। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के मुताबिक, दूध हमारे शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी12 और विटामिन बी5 की कमी को पूरा करता है। भारत के ज्यादातर इलाकों में लोग गाय का दूध पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह उन्हें काफी आसानी से मिल जाता है। लेकिन आज हम आपको बतायेंगे कि दुनिया में कहां लोग किस जानवर का दूध पीते हैं।

ऊंटनी  का दूध
ऊंट का दूध भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस जानवर के दूध का सेवन लोग शुष्क भूमि यानी कि मरुस्थली इलाकें में करते हैं। बता दें कि मरुस्थली इलाकों में गाय की प्रजातियां ना के बराबर दिखती हैं। वहीँ ऊंट इन जगहों पर आसानी से अपना जीवन कर व्यतीत कर लेते हैं। इसलिए भारत के राजस्थान समेत दुनिया के अन्य मरुस्थली इलाकों में ऊंट के दूध का ही लोग सेवन करते हैं।  
भेड़ का दूध
भेड़ के दूध का उत्पादन भूमध्य सागर के आसपास और अर्द्ध शुष्क इलाकों में होता है। ये इलाके नाहीं तो रेतीले और ना ज्यादा उपजाऊ होते हैं। बता दे कि भेड़ के दूध का सबसे अधिक उत्पादन चीन, स्पेन, सीरिया और ग्रीस समेत दुनिया के अन्य अर्द्ध शुष्क इलाकों में होता है।  
बकरी का दूध
गाय के बाद बकरी के दूध का उत्पादन सबसे अधिक होता है। बता दें कि बकरी के दूध का उत्पादन खराब मिट्टी वाले इलाकों में होता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के मुताबिक, अफ्रीका बकरी के दूध का सबसे अधिक उत्पादन करता है। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के भी कई इलाकों में लोग बकरी का दूध पीते हुए नजर आ जाते हैं।
घोड़ी का दूध
मध्य एशियाई क्षेत्रो में लोग घोड़े के दूध का सेवन करते हैं। दरअसल, इन जगहों पर गाय और भैसें नहीं मिलती हैं। इसलिए लोग यहां घोड़े के दूध के उत्पादन के साथ उसका सेवन भी करते हैं। बता दें कि इस जानवर का दूध उन बच्चों के लिए अच्छा होता है जिन्हें पशु प्रोटीन से एलर्जी होती है। उन्हें गधी का दूध पीने का सुझाव दिया जाता है।
भैंस का दूध
गीले ट्रॉपिकल क्षेत्रों में भैंस के दूध का उत्पादन और सेवन किया जाता है। बता दें कि भैंस का दूध भारत, पाकिस्तान, चीन, मिस्र, नेपाल और म्यांमार समेत दुनिया के कई गीले ट्रॉपिकल क्षेत्रों में पीया जाता है।
याक का दूध
याक के दूध ज्यादातर उच्च पहाड़ी इलाकों जैसे तिब्बती पठार में पीया जाता है। बता दें कि याक के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व गाय और बकरी के दूध में भी नहीं होते। याक का दूध गुलाबी रंग का होने के साथ की काफी गाढ़ा भी होता है।
 
गाय का दूध
दुनियाभर में गाय के दूध का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। अमेरिका, कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर के कई जगहों पर गाय का दूध प्रमुख खान-पान में शामिल किया जाता है।

खीरा देखकर डर से उछल जाने वाली बिल्लियां तो बहुत देखीं, पर इसकी सच्चाई आज पता चली

धरती के 11 लाख लोगों की निशानियां लेकर सूरज तक जा रहा है NASA का यह स्पेसक्राफ्ट!

Posted By: Mukul Kumar