आज यानी कि 8 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल वीमेन डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम दुनिया की पांच खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन के बारे में बताने जा रहे हैं।


कानपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है, जब दुनिया भर के लोग समाज में महिला और उनके महत्व की सराहना करने के लिए एकजुट होते हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास अमेरिका में हुए मजदूर आंदोलन से जुड़ा है। 1908 में 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में आंदोलन कर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी। इसके अलावा उनकी मांग यह भी थी कि उन्हें अच्छी सैलरी दी जाए और मतदान करने का अधिकार भी दिया जाए। 8 मार्च को इसलिए मनाया जाता है महिला दिवस


एक जर्मन महिला क्लारा जेटकिन ने एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में इस आंदोलन का याद दिलाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। वहां 17 देशों की 100 औरतें मौजूद थीं। उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया। इसके बाद सबसे पहले साल 1911 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। बता दें कि 8 मार्च को इसलिए महिला दिवस के लिए चुना गया क्योंकि इसी दिन सोवियत रूस में महिलाओं ने 1917 में वोट का अधिकार प्राप्त किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए यूएन में महिलाओं के लिए अवकास घोषित किया गया। इस खास मौके पर हम दुनिया की पांच खूबसूरत पॉलिटिशियन के बारे में बता रहे हैं। ग्रीस की ईवा कैली दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन में ग्रीस की 'ईवा कैली'  का नाम सबसे पहले आता है। यह यूरोपीय संसद में पनहेलिनिक सोशलिस्ट मूवमेंट (PASOK) का प्रतिनिधित्व करती हैं।पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्रीहिना रब्बानी खार एक पाकिस्तानी पॉलिटिशियन हैं और यह पाकिस्तान में विदेश मंत्री का पद संभालने वाली सबसे कम उम्र की महिला भी हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन में इनका नाम भी शुमार है।ट्रंप प्रशासन में सलाहकारअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, प्रशासन के लिए सलाहकार के रूप में काम करती हैं। इन्होंने पहले एक फैशन डिजाइनर, टेलीविजन पर्सनालिटी के साथ-साथ एक बिजनेसमैन के रूप में भी काम किया है।खूबसूरत पॉलिटिशियन होने के साथ एक जिम्नास्ट

अलीना काबेवा एक खूबसूरत पॉलिटिशियन होने के एक रूसी जिम्नास्ट हैं, इन्होंने दो ओलंपिक पदक जीते हैं। यह 2007 से 2014 तक यूनाइटेड रूस पार्टी से स्टेट ड्यूमा डिप्टी रही हैं। उनकी सुंदरता रूस में चर्चा का विषय बनी हुई है और कुछ अफवाहें यह भी उड़ती हैं कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे शादी करने वाले हैं। कई दिलों पर किया है कब्जाबेलिंडा कैरोलिन स्ट्रॉन्च एक कनाडाई पॉलिटिशियन हैं। इन्होंने वहां कई लोगों के दिलों पर कब्जा किया है। कंजर्वेटिव-टर्न-लिबरल पार्टी की ओर से यह कनाडा में मानव संसाधन और कौशल विकास मंत्री रही हैं, साथ ही यह 2005 से 2006 तक डेमोक्रेटिक रिन्यूअल मंत्री भी रही हैं।

Posted By: Mukul Kumar