वैश्विक इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना होमपेज उन्‍हें समर्पित किया है। आज गूगल ने महिलाओं के लिए स्‍पेशली डूडल बनाया है। इस खास दिन पर गूगल ने होम पेज डूडल को एनीमेटिड किरदारों की बजाय असल महिलाओं की तरह ही बनाया है। इसके साथ ही एक वीडियो भी डाला है।


हकीकत के किरदारों मेंआज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए काफी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिसमें वैश्विक इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भी इसमें अपनी भागीदारी जताई है। गूगल ने इस खास दिन पर महिलाओं के लिए अपने होम पेज डूडल को बनाया है। सबसे खास बात तो यह है कि गूगल ने इसके एनीमेटिड किरदारों की बजाय असल महिलाओं की उपस्थिति से सजाया। इसके लिए इसमें महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास वीडियो भी डाला है। जिसमें कामकाजी व महात्वाकांक्षी महिलाओं को दिखाया गया है कि वे किस तरह से से ये इच्छा पाले हैं कि वह भी एक दिन ऐसा करेंगी। कुछ करने की चाहत
इसमें रियल कैरेक्टर की महिलाएं व युवतियां दिखाई दे रही हैं। वहीं गूगल की इस खास पेशकश को लेकर डूडल की सह-निर्माता लियात बेन-राफेल का कहना है कि इस बार डूडल में कुछ नयापन सा दिख रहा है। हर बार की तरह इसे इस बार एनीमेटेड किरदारों की जगह पर ओरिजनल कैरेक्टर से तैयार किया गया। उनका कहना है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं।  भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। इसीलिए गूगल ने भी उन्हें एक खास रूप में पेश किया है। इसका वीडियो आज इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोग देख सकते हैं।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra