दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्ट्री
Updated Date: Wed, 08 Mar 2017 11:18 AM (IST)आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास दिन देश और दुनिया की उन महिलाओं के बारे में जानना जरूरी है जो समाज के लिए कुछ कर गईं और जो आज के दौर में कर रही हैं। करोड़ों दिलों में बस चुकी इन महिलाओं की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हैं। कहा जाता है कि इनके बिना तो मार्डन हिस्ट्री बिल्कुल अधूरी है। ऐसे में आइए इस खास दिन जानें इन दुनिया की ताकतवर महिलाओं के बारे में...
म्यांमार की आंग सान सू की आज देश ही नहीं विदेश में भी लोग इनके नाम की चर्चा करते हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और बर्मा में लोकतंत्र के लिए सैनिक सरकार का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने वाली 'आंग सान सू की' पूरी दुनिया में एक मिसाल बन गई हैं। उन्हें बर्मा की सैनिक सरकार ने पिछले कई वर्षों तक घर पर नजरबंद रखा हुआ था।
इग्लैंड की पहली महारानी एलिजाबेथ का नाम इसमें न लेना बेइमानी होगी। इनके शासन काल में बड़े से बड़े फैसले लिए गए थे। 31 दिसम्बर, 1600 को भारत में 'दि गर्वनर एण्ड कम्पनी ऑफ लन्दल ट्रेडिंग इन टू दि ईस्ट इंडीज'की स्थापना हुई थी। एलिजाबेथ के शासन के दौरान इग्लैंड ने कई अहम उपलब्धियों को हासिल किया था। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। 25 साल की हैं और अकेली हैं! आप जॉब के लिए बहुत रिस्की हैं! क्या आपने भी सुने हैं ऐसे कमेंट?
Interesting News inextlive from Interesting News Desk