5वें अतंरराष्‍ट्रीय योग दिवस के मौके पर ताजनगरी आगरा में भी बड़ी संख्‍या में लोगों ने योगाभ्‍यास किया। ताजमहल के निकट आयोजित कार्यक्रम भी आगरावासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लिया व योग को अपने जीवन का हिस्‍सा बनाया। देखें तस्वीरें...


कानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योगासन कर इसके जरिए शरीर व मन को निरोगी रखने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में हजारों लोगों की मौजूदगी में योग किया। वहीं ताजनगरी आगरा भी इसमें पीछे नहीं रही।आगरा में ताजमहल के निकट योग करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौक पर यहां सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ताजमहल के सामने योगासन करते लोगों का नजारा अलग ही अहसास करा रहा था। आगरावासियों का योग को लेकर उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी योग के जरिए तन व मन को स्वस्थ रखने की पहल करते व अलग-अलग योगासनों के महत्व को समझते दिखे।


भारत में योग दिवस के मौके पर लोग विदेशों से इस दिव्य भूमि पर आ रहे हैं या आ चुके हैं। योग के लिए लोग अब भी देश और विदेश में कितना जागरुक हैं। तस्वीर में योग करते लोगों की भीड़ इस बात की गवाह है।

International Yoga Day : योग भगाए रोग, किसी की हड्डी हुई मजबूत तो किसी की मांसपेशियों में चालू हुई हरकतInternational Yoga Day : दुनिया की सबसे छोटी महिला ने ऐसे किया योग, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश तैयारखबरों की मानें तो आगरा में लोगों को योग दिवर पर सफेद रंग की टी शर्ट भी दी गई है। आगे की पंक्ति में योग कर रहे लोगों की टी शर्ट एक जैसी नजर आ रही है।

Posted By: Vandana Sharma