अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भारत में लोगों के बीच क्रेज साफ देखने को मिल रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश योग दिवस के लिए तैयार है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे बीएसएफ व नाैसेना के जवानों ने योग अभ्यास किया।

नई दिल्ली (एएनआई)। 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भारत में विशेष तैयारियां हुई हैं। इस साल योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी पार्टिसिपेट करेंगे। आज इस दिन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने नागपुर में एक योग सत्र में अभ्यास किया। योग को बढ़ावा देने में ज्याेति लगातार प्रयासरत हैं। वह हर साल शहर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं। ज्योति शुक्रवार को आयोजित योग दिवस पर भी योग करेंगी।

#WATCH World's shortest woman, Jyoti Amge, practices Yoga in Nagpur, ahead of #InternationalYogaDay tomorrow. pic.twitter.com/whoCPhq4ab

— ANI (@ANI) June 20, 2019


जवान भी इस योग दिवस के लिए तैयार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान भी इस योग दिवस के लिए तैयार हैं। इन जवानाें ने आज जम्मू के आरएस पुरा में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास योग अभ्यास किया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में हजारों जवान एक साथ योग करेंगे। वहीं नौसेनायोग दिवस से एक सप्ताह पहले से योग कैंप का आयोजन कर रही है। इसमें नौसेना यूनिट योग अभ्यास कर रही हैं। आज पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) की सूर्योदय कमान ने जहाज पर योग अभ्यास किया।
योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी करेगा रांची, शामिल होंगे पीएम माेदी
International Yoga Day 2019 : 50 हजार लोग पीएम मोदी संग करेंगे योग, रांची में इंतजाम शुरु
प्रधानमंत्री आज रात पहुंचेंगे रांची

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट रांची ब्यूरो के मुताबिक प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के आज रात 10.40 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से रांची पहुंच जाएंगे। राजभवन में वह रात्रि विश्राम करेंगे। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 50 हजार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करेंगे। योग दिवस समारोह में अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारें और कई सारी एक्टिविटीज कर रही हैं। भारत के कुछ प्रतिष्ठित योग गुरुओं ने एक साथ 45 मिनट का कॉमन योगा प्रोटोकॉल बनाया है।

 

Posted By: Shweta Mishra