International Yoga Day 2021: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में एक विशेष भूमिका निभाता है। यहां जानें इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम और इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। International Yoga Day 2021: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का यह भी कारण है कि यह दिन उत्तरी गोलाद्र्ध में सबसे लंबा दिन होता है। इस विशेष दिन पर दुनिया भर में योग से जुड़ी तमाम एक्टिविटी होती है। भारत में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम, शिविर, रिट्रीट, सेमिनार, कार्यशालाएं समूह और जन स्तर पर आयोजित की जाती हैं। एक आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 11 दिसंबर 2014 को भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक मुखर्जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मसौदा प्रस्ताव पेश किया। मसौदा को अमेरिका, कनाडा और चीन सहित 177 सदस्य देशों का समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र ने संकल्प 69/131 द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।


पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया जाता

योग को स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान माना जाता है। योग संस्कृत से निकला है। योग शरीर और चेतना का मिलन है, यह दैनिक जीवन में एक संतुलित जीवन शैली को बनाए रखता है। पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को विश्व स्तर पर मनाया गया। भारत के आयुष मंत्रालय ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पीएम मोदी के साथ 84 देशों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। राजघाट, नई दिल्ली में कुल 35,985 लोगों ने 21 योग मुद्राएं कीं। यह सबसे बड़ी योग क्लास थी। इस साल योग दिवस की थीम 'कल्याण के लिए योग'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक थीम रखी जाती है। 2020 में थीम थी 'घर पर योग और परिवार के साथ योग'। वहीं इस वर्ष 2021 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'कल्याण के लिए योग' है। महामारी के दाैर में भी योग एक खास भूमिका निभा रहा है। जब पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है, तब योग लोगों को तनावमुक्त और फिट रहने की उम्मीद की किरण दिखा रहा है। होम आइसोलेशन में कोविड रोगियों ने अवसाद और अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं का सामना किया लेकिन योग से उन्हें बड़ी राहत मिली है। International Yoga Day 2021: चंद्र नमस्कार की प्रैक्टिस कैसे करें, जानें इस योग मुद्रा के लाभInternational Yoga Day 2021: कोविड-19 महामारी के बीच इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 योग आसन

Posted By: Shweta Mishra