International Yoga Day 2020 : इंटरनेशनल योग डे 21 जून को मनाया जा रहा है। आइए इस खास माैके पर जानें बॉलीवुड की उन जानी मानी हीरोइनों के बारे में जो योग के जरिए खुद को फिट रखने की कोशिश करती है। इसके साथ ही लोगों को इंस्पाॅयर करती हैं...


नई दिल्ली (एएनआई)। International Yoga Day 2020 : योग में करने वाली एक्ट्रेस में सबसे पहले नाम आता है एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा जो एक जानी मानी योग एफिसियोनाडो है। इन्होंने 18 साल पहले योग का अभ्यास शुरू किया था जब उन्हें स्पाॅन्डलाइटिस की प्राॅब्लम थी। इसके बाद वह इससे हमेशा के लिए जुड़ गईं। शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपने वर्कआउट को लोगों से शेयर करती है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फाॅलोइंग है जो उनके योग टिप्स को अपनाती है। मलाइका अरोड़ा


अपनी चमकती त्वचा और अपनी फिट बॉडी के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड दिवा मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही इंडस्ट्री की सबसे फिट सेलिब्रिटी में से एक रही हैं। वह योग से अपने आपको काफी फिट रखती हैं। उन्होंने योग के लिए एक कदम आगे बढ़कर एक योगा स्टार्ट-अप में इन्वेस्ट किया है और मुंबई में एक योग स्टूडियो खोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी फिटनेस के राज में अक्सर योग करते हुए तस्वीरें सामने आती हैं। योग के जरिए ही एक 17 साल के बेटे की मां मलाइका अरोड़ा ने खुद को यंग और शाइनी बना रखा है।

सोनम कपूर आहूजासोनम कपूर आहूजा जो अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी को चौंका रहती है। यह मानना बेहद कठिन है कि कभी ये एक्ट्रेस86 किलोग्राम की थी। अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' के लिए एक्ट्रेस काफी कठिन दाैर से गुजरी। उन्होंने योग को अपनाया और करीब 35 किलोग्राम तक वजन कम किया। इसके बाद उनकी फिगर फिट हुआ। आज भी वह उसी दिनचर्या और व्यायाम का पालन करती है। वह हर दिन अलग-अलग वर्कआउट की कोशिश करती है।

Posted By: Shweta Mishra