आंखों से इशारा कर लाखों दिलों को दीवाना बनाने वाली यह लड़की इस भारतीय क्रिकेटर को करती है पसंद
रातों-रात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश
14 फरवरी यानी वैलेंटाइन वाले दिन सोशल मीडिया पर एक 18 साल की लड़की ने रातों-रात लाखों दिलों में जगह बना ली। प्रिया प्रकाश नाम की यह लड़की मलयालम सिनेमा की एक्ट्रेस है। दरअसल उनकी एक फिल्म 'उरु अदर लव' आने वाली है जिसका एक गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में प्रिया ने आखों से इतने बेहतर एक्सप्रेशंस दिए कि देखने वालों की नजर नहीं हट रही। देखते ही देखते प्रिया के आंखों के इशारे वाले मीम बन गए। लोग उन्हें जमकर शेयर करा रहे हैं। यही नहीं क्रिकेटर धोनी से लेकर कोहली तक सभी के साथ फोटोशॉप कर प्रिया की फोटोज वायरल की जा रही हैं।
माही की हैं बहुत बड़ी फैन
क्रिकेटर के साथ फोटो एडिट तो खैर मजाक है मगर प्रिया के पसंदीदा क्रिकेटर की बात करें तो उन्हें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बहुत पसंद हैं। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया ने बताया कि वह माही की बहुत बड़ी फैन हैं। आपको बता दें कि धोनी आईपीएल में चेन्नई की टीम से खेलते हैं ऐसे में साउथ में धोनी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बन गई है। 18 साल की युवा एक्ट्रेस प्रिया भी धोनी को फेवरेट बनाने से खुद को रोक नहीं सकीं।
Before & after looking #PriyaPrakashVarrier pic.twitter.com/8oyg1PsEfp— brijesh yadav (@Brijesh007Yadav)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था। रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली प्रिया फिलहाल त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। प्रिया पेशे से मॉडल हैं और उनकी पहली मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव (Oru Adaar Love)' रिलीज होने के लिए तैयार है।