बाॅलीवुड जगत के सुपरस्टार ऋषि कपूर ने कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों को लोग आज भी पसंद करते हैं। वहीं अगर बात करें बालीवुड कपल की तो एक्टर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी भी बॉलीवुड की सबसे फेवरेट जोड़ी में से एक रही है। इस कपल का शादी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बाकी तमाम फेमस एक्टर्स की तरह ऋषि का भी जलवा बॉलीवुड में कम नहीं है। 80 से 90 के दशक में उन्हें सबसे ज्यादा फेम हासिल हुआ। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग की ऐसी छाप छोड़ी है कि फैंस उन्हें और उनकी एक्टिंग दोनों को मिस करते हैं। जब बात बॉलीवुड के फेमस कपल की आती थी तो उसमें ऋषि कपूर और नीतू सिंह मोस्ट फेवरेट जोड़ी में शामिल थे, लेकिन उनकी शादी से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प कहानी है, जिसे जानकर आप शॉक हो जाएंगे।

प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाया

ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने जहरीला इंसान फिल्म में पहली बार एक साथ काम किया था। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आए। धीरे-धीरे दोस्ती का सफर आगे बढ़ा और ऋषि कपूर ने अपना दिल नीतू के नाम कर दिया। फिर उनके इश्क के चर्चे इंडस्ट्री में होने लगे। ये बात जब राजकपूर तक पहुंची तो उन्होंने ऋषि कपूर से इस बारे में पूछा और कहा कि अगर वह नीतू को पसंद करते हैं तो उनसे शादी कर लें। जिसके बाद उन्होंने अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाया।

मेहमानों को देख हुए नर्वस आया चक्कर

उस दौर में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी बॉलीवुड की राॅयल शादियों में से एक थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम फेमस स्टार मौजूद थे। लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी ही शादी में ये दोनों सितारे बेहोश हो गए थे। दरअसल ऋषि कपूर जब घोड़ी पर सवार होने जा रहे थे तो शादी में आए बहुत सारे मेहमानों को देखकर इतना नर्वस हो गए कि उन्हें चक्कर आ गया था। वहीं दूसरी तरफ नीतू सिंह भारी भरकम वेडिंग लहंगा संभालते हुए इतना थक गई थी कि वो भी बेहोश हो गईं थी, जिसका खुलासा नीतू कपूर ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था। वैसे ये जानकार तमाम लोग कहेगें कि कोई भला अपनी शादी में कैसे बेहोश हो सकता है।

Posted By: Inextlive Desk