- केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास होगा तो भारत के युवा अमेरिका को देंगे टक्कर

BAREILLY:

'असम की जनता ने बीजेपी पर विश्वास किया है। जिसकी कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन जनता ने पूरा साथ दिया। पीएम नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास की वजह से यह संभव हो सका है। उप्र में भी बीजेपी की सरकार बनेगी'। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन बतौर चीफ गेस्ट बरेली आए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने प्रेसवार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल और केरल में भी पार्टी का खाता खुलना सकारात्मक संदेश है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल

उत्तर प्रदेश की जनता सपा, बसपा से त्रस्त है। कानून व्यवस्था फेल है। राममंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ने के सवाल पर बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। भाजपा ने जो वायदे किए वह पूरे हो रहे हैं। पीएम की डिग्री के सवाल पर वह कुछ नहीं बोले। इससे पहले उन्होंने कॉन्वोकेशन प्रोगाम में स्टूडेंट्स को सकारात्मक सोच और हुनर को संवारने के गुण सिखाएं। उन्होंने आत्मविश्वास के जरिए दुनिया जीत लेने का विद्यार्थियों को संदेश दिया। साथ ही मेक इन इंडिया और स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगार पनपने की संभावना जताई।

भाजपा नेता रहे मौजूद

त्रिशूल एयरबेस पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को भाजपा नेताओं ने रिसीव किया। उसके बाद वह कार से विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूरन लाल लोधी, रामगोपाल मिश्रा, अजय जेटली व अन्य मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive