धोनी और विराट जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से ज्यादा रन बना चुके हैं पुणे के राहुल त्रिपाठी। 10 लाख में खरीदा था पुणे ने 9 मैचों में 352 रन बनाकर टॉप-5 बल्लेबाजों में हुए शुमार।

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पुणे की जीत में हीरो बने राहुल त्रिपाठी धोनी और विराट जैसे करोड़ो की कीमत वाले स्टार क्रिकेटर्स पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।  पुणे सुपरजायंट ने राहुल त्रिपाठी को 10 लाख की बेस प्राइज पर खरीदकर डेब्यू करने का मौका दिया और उन्होंने 9 ही मैचों में 352 रन बनाकर टॉप-5 प्लेयर्स में जगह बना ली है।  वहीं स्टार प्लेयर्स एमएस धोनी 26वीं और विराट कोहली 16वीं पोजीशन पर हैं।  

इस आईपीएल राहुल का परफॉर्मेंस
राहुल ने इस सीजन के 9 मैचों में 155। 05 के स्ट्राइक रेट से 352 रन बनाए हैं।  इस दौरान उन्होंने 38 चौके और 16 छक्के लगाए हैं।  वहीं बात करें उन्हीं की टीम के फॉर्मर कैप्टन एमएस धोनी की तो उन्होंने इस सीजन में 11 मैचों में 204 चार रन बनाए हैं।  इसके अलावा प्ले ऑफ  से बाहर हो चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने 7 मैचों में 239 रन बनाए हैं।

धोनी की दीवानी हैं लड़कियां, बन सकते हैं बॉलीवुड के हीरो

ट्विटर पर भी छाए त्रिपाठी, बांधे गए तारीफों के पुल

राहुल ट्विटर ट्रेंड्स में भी छाए रहे।  वीरेंद्र सहवाग और मो।  कैफ से लेकर आम क्रिकेट फैंस ने उनकी बल्लेबाजी की खुलकर तारीफ की।  ट्विटर पर आए कुछ ऐसे ही रिएक्शंस आ रहे हैं।

त्रिपाठी ने बैटिंग का शानदार पाठ पढ़ाया।  युवा इंडियन बैट्समेन को समझदारी और निडरता से खेलते हुए देखकर अच्छा लग रहा है।  -वीरेंद्र सहवाग

त्रिपाठी इस सीजन की खोज हैं।  नीतीश राणा और राशिद के शानदार प्रदर्शन के बावजूद त्रिपाठी छाए रहे।  गजब का आत्मविश्वास।  -मोहम्मद कैफ 

राहुल त्रिपाठी की शानदार, यादगार पारी।  उम्मीद है वो लंबा खेलेंगे।  -हर्षा भोगले

पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान मिस्बाह बने सबसे 'बदनसीब’ बल्लेबाज!


Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra