भारत के भूतपूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आलोचकों के निशाने पर हैं। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के को-मालिक हर्ष गोयनका ने एक बार फिर धोनी की बेइज्‍जती कर दी है। हर्ष ने मौजूदा समय में धोनी को सबसे कमतर खिलाड़ी आंका है। जिसका जवाब अब साक्षी धोनी ने दिया है।


धोनी को बार-बार लिया निशाने परगोयनका ने इस बार यह बताने की कोशिश की है कि धोनी अच्छा नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कप्तान स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने दो मैचों में 110 रन बनाए हैं। इसके बाद अजिंक्य रहाणे, बेन स्ट्रॉक्स और मनोज तिवारी हैं। धोनी का नंबर इन सबके बाद है, क्योंकि दो मैचों में वे कुल 17 रन बना पाए हैं। उनका औसत भी बाकी खिलाड़ियों में सबसे कम है। हर्ष गोयनका पुणे फ्रैंचाइज के मालिक संजीव गोयनका के भाई हैं जो लगातार धोनी को निशाने पर लिए हैं। पहली बार तो धोनी के फैन्स ने उन्हें तमीज सीखा दी थी। इस बार साक्षी धोनी ने शानदार जवाब दिया है।
कभी खाने को नहीं थे पैसे, आज अंबानी की पार्टी अटेंड कर रहा है मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari