आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी का बल्‍ला खूब गरज रहा है। सोमवार को दिल्‍ली के खिलाफ माही ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया जिसमें 5 छक्‍के शामिल हैं। इसमें एक छक्‍का तो 108 मी. लंबा था। आइए जानें आईपीएल 11 में सबसे लंबा सिक्‍स किसने लगाया...


धोनी ने लगाया 108 मी का छक्काआईपीएल 2018 का आधा सफर खत्म हो गया। इस दौरान कई रिकॉर्ड बने और टूटे। बल्लेबाजों ने भी इस सीजन जमकर रन बनाए। इनके बल्ले से एक रिकॉर्ड सबसे लंबे सिक्स का भी है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी भी सबसे लंबा छक्का मारने वालों की फेरहिस्त में शामिल हैं। सोमवार को दिल्ली के खिलाफ माही ने 108 मीटर लंबा सिक्स लगाया। यह मौजूदा सीजन का दूसरा सबसे बड़ा छक्का है।5 साल बाद किया ये कारनामा
आईपीएल 11 के 30वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 22 गेंदों में 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान माही के बल्ले से 5 छक्के और 2 चौके निकले। इस सीजन धोनी की यह तीसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 34 गेंदों में 70 रन और किंग्स इलेवन पंजाब के अगेंस्ट 44 गेंदों में 79 रन की पारी खेली थी, यह धोनी का आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इससे पहले धोनी ने 2013 में दो या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे। इस सीजन धोनी ने अभी तक 8 मैचों में 71.50 की औसत से 286 रन बनाए हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari