आईपीएल 2018 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी का बल्‍ला जमकर गरज रहा है। सोमवार को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के खिलाफ धोनी ने तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ वह यूलिवर्स बॉस क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए।


माही मार रहा हैइस साल आईपीएल में सिर्फ युवा खिलाड़ियों ही नहीं दिग्गजों का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। शेन वाटसन, क्रिस गेल और एमएस धोनी जैसे बड़े-बड़े नाम हैं जिन्हें कई लोगों ने चुका हुआ मान लिया था। मगर इन धुरंधरों ने इस आईपीएल साबित कर दिया कि फॉर्म भले टंपरेरी हो मगर टैलेंट हमेशा वही रहता है। खासतौर से धोनी जो दुनिया के बेस्ट फिनिशर माने जाते हैं, वह अंतिम ओवरों में आकर ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। माही इस वक्त उसी अंदाज में बैटिंग कर रहे, जैसे शुरुआती करियर में किया करते थे। 5 साल बाद किया ये कारनामा


आईपीएल 11 के 30वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 22 गेंदों में 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान माही के बल्ले से 5 छक्के और 2 चौके निकले। इस सीजन धोनी की यह तीसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 34 गेंदों में 70 रन और किंग्स इलेवन पंजाब के अगेंस्ट 44 गेंदों में 79 रन की पारी खेली थी, यह धोनी का आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इससे पहले धोनी ने 2013 में दो या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे। 8 मैचों में लगा चुके हैं 20 छक्के

धोनी की पॉवर हिंटिंग से सभी वाकिफ हैं। लंबे-लंबे छक्के लगाना धोनी की पुरानी आदत है, इस आईपीएल सीजन में भी माही ने बड़े-बड़े छक्के लगाकर दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया। आईपीएल 11 में धोनी अभी तक 8 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 20 छक्के दर्ज हैं। सर्वाधिक छक्कों के मामले में वह गेल से सिर्फ 3 छक्के दूर हैं, गेल फिलहाल 23 छक्के लगाकर सबसे ऊपर हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari