आईपीएल 2018 की शुरुआत होने में बस दो दिन बाकी है। 7 अप्रैल को पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में चौके-छक्‍कों की खूब बरसात होती है। कई बल्‍लेबाज तो शतक तक लगा चुके हैं। आइए जानें सबसे कम गेंदों पर किस बल्‍लेबाज ने ठोंका शतक....


1. क्रिस गेल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलते हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में ही शतक जड़ डाला था।3. 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब के डेविड मिलर ने आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों पर शानदार शतक बनाया था।5. साल 2008 में ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सनथ जयसूर्या ने चेन्नई सुपरकिंग के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया था। जयसूर्या भी क्रिकेट से दूरी बना चुके हैं। 7. साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब को गेल की आंधी का सामना करना पड़ा था, जब गेल ने मात्र 46 गेंदों पर ही शतक बना डाला था।
8. साल 2015 में एकबार फिर किंग्स इलेवन पंजाब को गेल के तूफान का सामना करना पड़ा था जब गेल ने फिर से 46 गेंदों पर शतक बना डाला था।9. एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47 गेंदों में लगाया था शतक। डिविलियर्स ने आरसीबी की तरफ से यह पारी खेली थी।10. एंड्रयू सायमंड्स ने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक जमाया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari