आईपीएल 2019 का फाइनल मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें रोहित की कप्तानी में मुंबई ने एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। आइए जानें आईपीएल हिस्ट्री में कितनी बार एक रन से जीता गया है फाइनल मैच...


कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का फाइनल मैच रविवार को हैदराबाद में MI vs CSK के बीच खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एक रन से जीत मिली। इसी के साथ मुंबई आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 148 रन ही बना पाई और मुंबई ने 1 रन से मैच जीत लिया।आखिरी ओवर में पलटा मैच


चेन्नई को फाफ डु प्लेसिस (26) और शेन वॉटसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन क्रुणाल ने डु प्लेसिस को ज्यादा पैर नहीं जमाने दिए। सुरेश रैना (8), अंबाती रायुडू (1) सस्ते में आउट हुए तो धोनी (2) दुर्भाग्य से रन आउट हो गए। इसके बाद वाटसन और ड्वेन ब्रावो (15) टीम को जीत के करीब ले गए। ब्रावो के जाने के बाद चेन्नई को आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे। वॉटसन 80 रन बनाकर ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने पांचवीं गेंद पर दो रन लिए। इस तरह आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने आखिरी गेंद पर शार्दुल को आउट करके मैच मुंबई की झोली में डाल दिया।2017 में भी मुंबई ने एक रन से जीता था फाइनलआईपीएल इतिहास में सबसे पहले 1 रन से फाइनल जीत का रिकाॅर्ड 2017 में बना था। तब भी ये कारनामा मुंबई इंडियंस ने किया था और उनके सामने धोनी थे। तब माही चेन्नई सुपर किंग्स के नहीं बल्कि राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये मैच भी हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जिसमें मुंबई ने पहले खेलते हुए 129 रन बनाए थे और जवाब में पुणे की टीम 20 ओवर में 128 रन ही बना पाई और मुंबई ने एक रन से फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था।IPL 2019 Final : देखें इस सीजन के टाॅप 10 बेहतरीन कैच, जिनसे पलटा मैचIPL 2019 रिकाॅर्ड : पांड्या ने जड़ी फाॅस्टेस्ट फिफ्टी तो धोनी ने मारा सबसे लंबा छक्काचार बार आईपीएल जीतने वाली इकलौती टीम

मुंबई इंडियंस आईपीएल की इकलौती टीम बन गई है जिसने चार बार आईपीएल खिताब जीता। रोहित की कप्तानी में MI ने सबसे पहली बार 2013 में टाइटल जीता था। इसके बाद 2015, 2017 और 2019 में मुंबई फिर चैंपियन बनी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari