इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन को शुरु हुए 15 दिन से ज्यादा हो गए। इस सीजन कई रिकाॅर्ड बने और टूटे मगर कुछ ऑल टाइम रिकाॅर्ड ऐसे हैं जो टूटने का नाम नहीं ले रहे। इन रिकाॅर्ड्स को बनाने वाले कोई भारतीय नहीं बल्कि सभी कैरेबियाई खिलाड़ी हैं।


कानपुर। आईपीएल 2019 का आधा सफर लगभग खत्म होने वाला है। इस सीजन बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी खूब कमाल देखने को मिले। कुछ पुराने रिकाॅर्ड टूटे तो कुछ नए बने। मगर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुछ रिकाॅर्ड ऐसे हैं जो आज तक नहीं टूटे और इन्हें बनाने वाले सभी बाहरी खिलाड़ी है।हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरआईपीएल इतिहास में किसी एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकाॅर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने ये कारनामा साल 2013 में किया था। तब यह तूफानी बल्लेबाज राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलता था। गेल ने वारियर्स के अगेंस्ट 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। इस पारी में गेल ने 13 चौके और 17 छक्के मारे थे। गेल का यह रिकाॅर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। फिलहाल क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं।



सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकाॅर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 116 मैचों में 302 सिक्स लगाए हैं। गेल के आसपास कोई खिलाड़ी नहीं है। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं मगर उनके नाम सिर्फ 197 सिक्स ही हैं। वहीं तीसरा नाम एमएस धोनी का आता है जिनके नाम 192 सिक्स हैं।

हाईएस्ट स्ट्राइक रेट
आईपीएल 2019 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले आंद्रे रसेल हाईएस्ट स्ट्राइक रेट वाले आईपीएल प्लेयर हैं। रसेल ने कुल 55 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 31.34 की औसत से 1097 रन बनाए हैं। रसेल का स्ट्रइक रेट 189.46 का है। आईपीएल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी का इतना ज्यादा स्ट्राइक रेट नहीं हुआ।सबसे ज्यादा सेंचुरीइंडियन प्रीमियर लीग भले ही टी-20 फार्मेट में खेला जाता है मगर इसमें शतक लगाने वालों बल्लेबाजों की कमी नहीं है। आईपीएल इतिहास में कुल 33 खिलाड़ियों ने सेंचुरी लगाई है जिसमें सबसे ज्यादा 6 शतक क्रिस गेल के नाम हैं। वहीं दूसरा नाम विराट कोहली का है जिनके नाम 4 शतक हैं।क्या IPL में गोंद से चिपकाए गए हैं स्टंप, गेंद लगने के बाद भी नहीं गिरती गिल्लीरसेल ने कहा - मेरे सामने सब मैदान छोटे, दुनिया के सबसे बड़े ग्राउंड पर लगाया था छक्कासबसे अच्छी गेंदबाजी
पिछले 11 सालों से सबसे अच्छी गेंदबाजी का चला आ रहा रिकाॅर्ड इस सीजन टूटा। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ ने अपने पहले ही मैच में 6 विकेट लेकर सोहेल तनवीर के उस रिकाॅर्ड को तोड़ दिया जो उन्होंने पहले सीजन में बनाया था। पाक गेंदबाज सोहेल ने 2008 में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए 4 ओवर में 6 विकेट लिए थे। मगर इस सीजन जोसेफ ने 3.4 ओवर में 6 विकेट लेकर आईपीएल का बेस्ट बाॅलिंग फिगर अपने नाम किया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari