आईपीएल 2019 में लगभग आधे लीग मैच खत्म हो गए। इस दौरान बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। वहीं छक्कों की भी खूब बारिश हुई। मगर सबसे लंबे छक्के की बात करें तो सिर्फ चार खिलाड़ियों का नाम टाॅप पर है। आइए जानें कौन हैं वो...


कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन को शुरु हुए 20 दिन से ज्यादा हो गए। अभी तक 25 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान सिर्फ गेंद से नहीं बल्ले से भी कई रिकाॅर्ड बने। ऐसा ही एक रिकाॅर्ड है सबसे लंबे छक्के का। इस सीजन सिर्फ चार खिलाड़ियों ने 100 मी या उससे ज्यादा लंबा छक्का लगाया है। हैरानी की बात ये है कि टाॅप 4 में दो तो गेंदबाज हैं। आईपीएल की अफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, मौजूदा सीजन में सबसे लंबा सिक्स ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला है।हार्दिक पांड्या हैं टाॅप पर


हार्दिक पांड्या ने ये रिकाॅर्ड आईपीएल 12 के सातवें मैच में बनाया था। ये मैच मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा था जिसमें हार्दिक ने छठवें नंबर पर आते हुए 14 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली थी। इसमें तीन गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इसमें एक छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम पार पहुंच गई। आखिरी ओवर में हार्दिक ने सिराज की गेंद पर 104 मीटर लंबा सिक्स लगाया था। इस सीजन इससे लंबा सिक्स अभी तक कोई खिलाड़ी नहीं लगा पाया है। हैरानी की बात तो तब है जब आईपीएल में एक से बढ़कर एक बिग हिटर खेल रहे मगर पांड्या फिलहाल टाॅप पर बरकरार हैं।IPL में धोनी को लेवल 2 का पाया गया दोषी, जानें क्रिकेट में किस लेवल पर कितनी मिलती है सजाIPL में जडेजा ने लेटकर मारा छक्का, धोनी भी रह गए देखतेउमेश यादव का भी है नामइस सीजन 100 मी या उससे ज्यादा लंबे छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज क्रिस लिन हैं। केकेआर की तरफ से ओपनिंग करने वाले क्रिस काफी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं। लिन ने इस सीजन एक मैच में 102 मी लंबा छक्का लगाया है। लिस्ट में तीसरा नाम क्रिस गेल का है जिन्होंने 101 मी का छक्का लगाया था। वहीं चौथे खिलाड़ी आरसीबी के उमेश यादव हैं। यादव को उनकी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है मगर मौजूदा सीजन में वह बड़े हिटर की लिस्ट में हैं। यादव ने भी 101 मी का छक्का लगाया है। इनके अलावा कोई पांचवां खिलाड़ी नहीं है जिसने 100 मी लंबे छक्के का आंकड़ा भी छुआ हो।

खिलाड़ीछक्के की लंबाई (मी. में)
हार्दिक पांड्या104
क्रिस लिन102
क्रिस गेल101
उमेश यादव101

body,div,table,thead,tbody,tfoot,tr,th,td,p { font-family:"Liberation Sans"; font-size:x-small } a.comment-indicator:hover + comment { background:#ffd; position:absolute; display:block; border:1px solid black; padding:0.5em; } a.comment-indicator { background:red; display:inline-block; border:1px solid black; width:0.5em; height:0.5em; } comment { display:none; }

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari