आईपीएल 2019 का आखिरी लीग मैच रविवार को मुंबई बनाम कोलकाता के बीच खेला गया। जिसमें MI ने केकेआर को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित को मैदान पर अपनी बेटी की याद आ गई।

कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आखिरी लीग मैच रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। ये मैच केकेआर के लिए काफी अहम था। मगर अंत में बाजी मुंबई ने मारी और 9 विकेट से अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। जीत के बाद रोहित को मैदान पर ही अपनी बेटी की याद आने लगी। फिर क्या उन्होंने बल्ले को सीने से लगाया और थपकी देने लगे। ये नजारा देख स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी रितिका भी खुश हो गईं।

This one's for you baby Samaira 💙💙 pic.twitter.com/HCrBWfYjMy

— IndianPremierLeague (@IPL) 5 May 2019


परिवार के साथ बांटी जीत की खुशियां
हालांकि रोहित ने इस खुशी को परिवार के साथ शेयर करने में जरा भी देरी नहीं लगाई। पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन सेरेमनी के तुरंत बाद रोहित ने पत्नी और बेटी को मैदान में बुलाया। इसके बाद रोहित अपनी बेटी को गोदी में खिलाते रहे। मुंबई इंडिंयस ने अपने अफिशल टि्वटर अकाउंट पर रोहित की फैमिली के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें रोहित मैच में बिजी होने के चलते अपनी बेटी समायरा को ज्यादा समय नहीं दे पाते।

नंबर वन पर पहुंची मुंबई
रविवार को केकेआर को हराकर मुंबई इंडियंस अंक तालिका में टाॅप पर पहुंच गई हैं। मुंबई के लिए टाॅप 2 में पहुंचना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि पहला क्वाॅलीफाॅयर शुरुआती दो टीमों के बीच होगा। जो टीम ये मैच जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा।
IPL 12 : इन खिलाड़ियों को पूरी टीम के बराबर मिली रकम, परफार्मेंस में नहीं दिखा पाए दम
IPL में खूब धमाल मचा रहा नया 'विराट कोहली', उम्र है क्रिस गेल से आधी

रन रेट है सबसे ज्यादा

मुंबई इंडियसं के 18 अंक हैं, हालांकि दिल्ली और चेन्नई के पास भी इतने ही अंक हैं। मगर रन रेट के आधार पर मुंबई को अंक तालिका में पहला स्थान मिला। मुंबई के जहां +0.421 अंक हैं वहीं सीएसके के +0.131 और दिल्ली कैपिटल्स के +0.044 हैं।

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari